Headlines

Bengal CM Oath Ceremony: CM शुभेंदु ने संभाली बंगाल की कमान, सरकार में ‘ग्राउंड जीरो’ के योद्धाओं को जगह, PM मोदी ने दी बधाई


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • प्रधानमंत्री मोदी ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
  • उन्होंने अधिकारी को जनता से जुड़ा नेता बताया।
  • मोदी ने दिलीप घोष सहित अन्य मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।
  • उन्होंने शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी भेंट की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (9 मई, 2026) को पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है. शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ पीएम मोदी ने बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशित प्रणामिक को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

शुभेंदु अधिकारी के लिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर मैं शुभेंदु अधिकारी जी को बधाई देता हूं. शुभेंदु अधिकारी ने एक ऐसे नेता के रूप में अपनी छवि और पहचान बनाई है, जो बंगाल की जनता से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते भी हैं. मैं उन्हें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’

बंगाल सरकार में मंत्री बनने वाले नेताओं के लिए बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्य X पोस्ट में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने भाजपा नेताओं को भी बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैं दिलीप घोष जी, अग्निमित्रा पॉल जी, अशोक कीर्तनिया जी, खुदीराम टुडु जी और निशिथ प्रमाणिक जी को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इन नेताओं ने पश्चिम बंगाल में जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है. मुझे विश्वास है कि मंत्री के रूप में वे पश्चिम बंगाल की विकास यात्रा को और भी ज्यादा मजबूत बनाएंगे. मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’

शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं से परिजनों से पीएम ने की भेंट

पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं देबासिश मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजनों से भी मुलाकात की.

यह भी पढ़ेंः Eknath Shinde On BJP: बंगाल की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा- ‘मोदी-शाह रणनीति की जीत’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *