Headlines

Most Fours in IPL 2026: सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, सिर्फ एक विदेशी बल्लेबाज शामिल; देखें लिस्ट


IPL 2026 में अभी 55 मैच खेले जा चुके हैं, लीग स्टेज के 15 मुकाबले बाकी हैं. अभी इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जिन्होंने चौकों का अर्धशतक पूरा कर लिया है. दूसरे नंबर पर संजू सैमसन और तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं. अभिषेक शर्मा, विराट कोहली समेत टॉप-10 में 9 भारतीय बल्लेबाज हैं और सिर्फ एक विदेशी, देखें कौन कहां है और किसने कितने चौके लगाए हैं.

1. केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे केएल राहुल अभी इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 12 पारियों में कुल 477 रन बनाए हैं और 50 चौके लगाए हैं.

2. संजू सैमसन

दूसरे नंबर पर संजू सैमसन है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली बार खेल रहे संजू ने 11 पारियों में 430 रन बनाए हैं और 45 चौके लगाए हैं.

3. शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने 10 पारियों में 44 चौके लगाए हैं. उन्होंने अभी तक 4 अर्धशतकीय पारी खेली हैं और कुल 462 रन बनाए हैं.

4. साईं सुदर्शन

शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले साईं सुदर्शन ने 11 पारियों में 44 चौके लगाए हैं, ये गिल के बराबर ही है. वह जारी संस्करण में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- जीत के बाद भी अक्षर पटेल को हुआ 12 लाख रुपये का नुकसान, टीम की ये गलती पड़ गई भारी

5. अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर और टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. अभिषेक ने 11 पारियों में 43 चौके लगाए हैं. वह अभी तक इस सीजन एक शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं.

6. प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह छठे नंबर पर है, जिन्होंने 10 पारियों में 42 चौके लगाए हैं. वह इस सीजन 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

7. विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में सातवें नंबर पर है. वह इस सीजन अभी तक RCB के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 11 पारियों में कुल 42 चौके लगाए हैं. कोहली 3 अर्धशतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 

8. ईशान किशन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे ईशान किशन ने 11 पारियों में 41 चौके लगाए हैं. वह जारी सीजन में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

9. वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं और लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं. उन्होंने 11 पारियों में 38 चौके लगाए हैं. हालांकि उनके छक्कों की संख्या चौकों से ज्यादा हैं, वह अभी तक 40 छक्के लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका

10. ट्रेविस हेड

टॉप-10 में एकमात्र विदेशी खिलाड़ी ट्रेविस हेड हैं, जो लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं. हेड ने 11 पारियों में 38 चौके लगाए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *