Headlines

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव को थी फेफड़ों से जुड़ी यह गंभीर बीमारी, 38 साल की उम्र में अचानक हुआ निधन


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता से बेटे प्रतीक यादव का निधन (Prateek Yadav Death) हो गया है. बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन से सभी हैरान हैं. महज 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव ने बुधवार, 13 मई की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली.

बताया जा रहा है कि देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी. सूत्रों की मानें तो घर पर ही प्रतीक यादव के शरीर में हलचल नहीं देखी जा सकी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल लाया गया था.

रात में ही बिगड़ने लगी थी प्रतीक यादव की तबियत

सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी दी कि सुबह करीब 5 बजे उनकी बिगड़ती सेहत की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर उनके घर पहुंचे थे. डॉ. गुप्ता ने कहा, “जब डॉक्टर वहां पहुंचे, तो उनकी हालत गंभीर लग रही थी. उन्हें हॉस्पिटल लाया गया और मेडिकल टीम की पूरी कोशिशों के बावजूद, सुबह 5.55 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.” सूत्रों की मानें तो प्रतीक यादव को फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी थी. उनके फेफड़ों में क्लॉट था और उनका इलाज लंबे समय से मेदांता अस्पताल में चल रहा था. 30 अप्रैल को प्रतीक की हालत गंभीर होने पर उन्हें  लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

Aparna Yadav Husband Prateek Yadav Death LIVE

हालत में थोड़ा सुधार होने पर वो तीन दिन बाद ही अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे. जब प्रतीक भर्ती थे तब अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव से मुलाकात की थी.  इलाज के बावजूद उनमें कुछ खास सुधार नहीं थे. प्रतिक को मंगलवार रात से ही थोड़ी परेशानी हो रही थी और तड़के सुबह उनकी हालत बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह प्रतिक के साले और अर्पणा के भाई अमन बिष्ट उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टर ने मृत उन्हें घोषित किया.

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा मौत की असली वजह

जब प्रतिक यादव की मौत हुई तब अप्रणा यादव दिल्ली में थीं और लखनऊ के लिए निकल चुकी हैं. इसके अलावा परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं. पोस्टमार्टम के लिए प्रतीक यादव के शव को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) हॉस्पिटल  ले जाया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण रिपोर्ट का पता चल सकेगा.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *