Headlines

‘कल कहेंगे कपड़ा मत पहनिए’ प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर तेजस्वी यादव की दो टूक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अपील के बीच खुद के काफिले को भी कम कर दिया है. एनडीए और बीजेपी के अन्य नेता-मंत्री भी गाड़ियों की संख्या कम कर रहे हैं. कोई ईवी (EV) का उपयोग कर रहा है. पीएम मोदी की अपील का असर भले दिख रहा है लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार के पास कोई विजन नहीं है. रोडमैप नहीं है. यह आरोप आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार (14 मई, 2026) को लगाया. वे पटना में मीडिया से बात कर रहे थे.

‘नोटबंदी कर चुके हैं… क्या फायदा हुआ?’

प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “…कल कहेंगे कपड़ा मत पहनिए… प्रधानमंत्री और सरकार की जिम्मेदारी होती है कि समस्याओं का समाधान करें… इसलिए सरकार बनाई जाती है कि किसी चीज की कमी है तो उसको दूर किया जाए. इस तरह की अपील जो पीएम मोदी कर रहे हैं… पहले भी नोटबंदी कर चुके हैं, क्या फायदा हुआ हम जानना चाहते हैं. लोगों को नुकसान हुआ. कई लोग बेरोजगार हुए. कई उद्योग बंद हो गए… तो प्रधानमंत्री जी इसी तरह का काम करते रहेंगे. मुद्दे की बात नहीं करेंगे. उनके पास कोई विजन या रोडमैप नहीं है…”

‘लॉकडाउन करना है तो करें… सरकार है’

पत्रकारों ने पूछा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री संकेत दे रहे हैं लॉकडाउन वाली स्थिति बन रही है क्या? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, “अब करना है तो करें, सरकार है कुछ भी कर सकते हैं… उस पर हम लोग क्या टिप्पणी करेंगे.” 

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Bail: तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, इस केस में MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत

इस सवाल पर कि क्या देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है? इस पर कहा, “पेट्रोल-डीजल की कमी है तो इसको पूरा कौन करेगा? आप करेंगे? हम करेंगे? सरकार जो बैठी है वो न करेगी?”

यह भी पढ़ें- एक विवाह ऐसा भी! बिहार में 60 साल के बुजुर्ग पर आया महिला का दिल, पंचायत ने करा दी शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *