Headlines

British PM Keir Starmer: ब्रिटेन में लेबर पार्टी में बढ़ते विवाद के बीच घिरे ब्रिटिश PM कीर स्टारमर, इस्तीफे की अटकलें तेज


यूनाइटेड किंगडम में इन दिनों राजनीति में काफी हलचल देखने को मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि वह यह फैसला अपनी शर्तों पर और सही समय आने पर लेना चाहते हैं.

डेली मेल UK की रिपोर्ट में कैबिनेट के एक सदस्य के हवाले से कहा गया है कि स्टारमर को महसूस हो गया है कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती. रिपोर्ट के अनुसार वह सम्मानजनक तरीके से पद छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए खुद टाइमलाइन तय करेंगे.

ये भी पढ़ें: Oil Crisis: तेल संकट के बीच राहत की खबर, होर्मुज पार कर 20,000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा टैंकर

ब्रिटेन की लेबर सरकार पर दबाव

ब्रिटेन की लेबर सरकार इस समय कई विवादों और जनता की नाराजगी का सामना कर रही है. पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति और उनका नाम बच्चों से जुड़े यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ने के आरोपों के कारण विवाद बढ़ा. इसके अलावा हाल के लोकल चुनावों में लेबर पार्टी का प्रदर्शन भी कमजोर रहा, जिससे सरकार पर दबाव और बढ़ गया. सरकार को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कैबिनेट में पूर्व हेल्थ सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग ने इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने खुलकर कहा कि भविष्य में अगर लेबर पार्टी में नेतृत्व की रेस होती है तो वह कीर स्टारमर को चुनौती देंगे और प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे. वेस स्ट्रीटिंग ने यह भी कहा कि स्टारमर को अपने पद छोड़ने के लिए एक साफ शेड्यूल तय करना चाहिए. इन घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री की लोकप्रियता में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है.

सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले

YouGov UK के सर्वे के मुताबिक करीब 69 प्रतिशत ब्रिटिश लोगों की कीर स्टारमर को लेकर नकारात्मक राय है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वह अब तक के सबसे कम लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में शामिल हो गए हैं. कई लोग उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस से कर रहे हैं, जिनका कार्यकाल केवल 49 दिन चला था. लेबर पार्टी के अंदर भी अब स्टारमर के नेतृत्व को लेकर चिंता बढ़ती दिख रही है. कई सांसदों को डर है कि अगर उनकी लोकप्रियता इसी तरह गिरती रही तो भविष्य में लेबर पार्टी की सरकार बनने की संभावना कमजोर हो सकती है. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि इससे दक्षिणपंथी नेता निगेल फराज और उनकी पार्टी रिफॉर्म UK को फायदा मिल सकता है.

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का बयान

इस्तीफे की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ब्रिटेन में बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक तनाव पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का हमेशा समर्थन किया जाएगा, लेकिन यूनाइटेड द किंगडम मार्च के आयोजकों पर नफरत और समाज में बंटवारा फैलाने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ कट्टर दक्षिणपंथी आंदोलनकारी ब्रिटेन आकर अपने उग्र विचार फैलाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने पहले ही उनके वीजा रोक दिए हैं. ऐसे लोग उस सभ्य, निष्पक्ष और सम्मानजनक ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व नहीं करते, जिसे लोग जानते और मानते हैं.

ये भी पढ़ें: आसिम मुनीर को बड़ी चुनौती, BLA के दावा- 10 दिन में किए 18 अटैक, पाकिस्तान के 31 सैनिकों को मार गिराया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *