Headlines

श्रीलंका ट्रॉई सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, KKR के इस खिलाड़ी को मिली जगह


Anukul Roy Added To India-A Squad: श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए के स्क्वॉड में बड़ बदलाव हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (21 मई) को इस बदलाव को लेकर जानकारी दी. मेन इन ब्लू के स्क्वॉड में अनकैप्ड ऑलराउंडर अनुकूल रॉयल को जगह मिल गई है, जो IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. 

बीसीसीआई की रिलीज में बताया गया कि अनुकूल को स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे की जगह शामिल किया गया है. हर्ष को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए सीनियर टीम इंडिया में चुना गया है. 

बताते चलें कि श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज और भारत बनाम अफगानिस्तान की टेस्ट व वनडे सीरीज में आपस में टकराएंगी, जिसके चलते कोई भी खिलाड़ी सिर्फ एक ही सीरीज में हिस्सा ले सकता है. 

ट्राई सीरीज की तारीख

इंडिया-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेली जाने वाली ट्राई सीरीज 09 से 21 जून तक होगी. यह ट्राई सीरीज श्रीलंका में होगी. 

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज 

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज 06 से 20 जून के बीच खेली जाएगी. यह सीरीज भारत की सरजमीं पर होगी. 

ट्राई सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड 

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.

मौजूदा IPL सीजन में अनुकूल रॉय का प्रदर्शन 

अनुकूल सीजन में 13 मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों की 11 पारियों में बॉलिंग करते हुए अनुकूल ने 8 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, इसमें बेस्ट फिगर 2/31 का रहा. वहीं बैटिंग करते हुए 6 पारियों में उन्होंने 43 रन बनाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 29* रनों का रहा है. 

ट्रॉई सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच (09 जून): इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए 

दूसरा मैच (11 जून): इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए

तीसरा मैच (13 जून): अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए

चौथा मैच (15 जून): इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए 

पांचवां मैच (17 जून): इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए 

छठा मैच (19 जून): अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए 

फाइनल (21 जून): फाइनल.

 

यह भी पढ़ें: GT vs CSK Pitch Report: गुजरात बनाम चेन्नई मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा; पढ़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *