Headlines

Pati Patni Aur Woh Do BO: 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘पति पत्नी और वो दो’, 6 दिनों में बजट का 45% ही किया वसूल


आयुष्मान आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला लेकिन, इस पॉजिटिव रिव्यू का फायदा इसकी कमाई पर मिलता नहीं दिख रहा है. फिल्म की रिलीज को 6 दिनों का वक्त हो गया है और इसके बाद भी ये 50 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसने बजट का कितना प्रतिशत वसूल कर लिया है. 

‘पति पत्नी और वो दो’ का 7वें दिन का लाइव कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से कमाई कर रही है. वीकेंड के मुकाबले फिल्म की कमाई में वीकडेज में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 7वें दिन गुरुवार को 0.95 करोड़ का बिजनेस किया.
– इसके बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 27.95 करोड़ हो गया है.
– इसे 3,627 शोज और 10.0% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: ‘नो मीन्स नो…’, गुनाहों का सर्कस और ‘बंदर’ बने बॉबी देओल, दमदार है ‘बंदर’ का ट्रेलर

6 दिनों में बजट का कितना प्रतिशत किया वसूल?

बहरहाल, अगर बात की जाए कि ‘पति पत्नी और वो दो’ 6 दिनों में बजट का कितना प्रतिशत वसूल कर लिया है तो फिल्म अभी बजट के जितनी कमाई करने से काफी पीछे है. मूवी 6 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. इसका इंडिया नेट कलेक्शन बुधवार 6 दिनों तक 27.00 करोड़ रहा, जो कि बजट के आधे से भी कम रहा. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ है और इस लिहाज से ये फिल्म अभी 45 प्रतिशत रकम ही वसूल पाई है. जबकि इसे अभी 55 प्रतिशत और कमाई वसूलने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ का रॉ और अनदेखा वर्जन की ओटीटी रिलीज को लेकर कंफ्यूज हुए लोग, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?
 
‘पति पत्नी और वो दो’ की 6 दिनों की कमाई

पहले दिन- 4 करोड़
दूसरे दिन 5.75 करोड़
तीसरे दिन- 7.75 करोड़
चौथे दिन- 3.25 करोड़
पांचवे दिन- 3.50 करोड़
छठे दिन- 2.75 करोड़

‘पति पत्नी और वो दो’ के बारे में

इसके साथ ही ‘पति पत्नी और वो दो’ के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह हैं. ये कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. इसमें आयुष्मान संग रकुल, सारा और वामिका की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन इनकी केमिस्ट्री भी कमाई में उछाल नहीं ला पा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *