Headlines

तिलक वर्मा के बाद अर्शदीप सिंह ने अब इस खिलाड़ी का उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल; गरमाया विवाद


अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक बार फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज की मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर खूब आलोचना हुई थी. अब अर्शदीप दूसरे खिलाड़ी का मजाक उड़ाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो आते ही विवाद तेज हो गया. 

इस बार अर्शदीप ने अपनी ही टीम के युवा ओपनर प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का मजाक उड़ाया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियांश टीम बस में हरप्रीत बराड़ के साथ बैठे होते हैं. इसी दौरान अर्शदीप मजाकिया अंदाज में प्रियांश से स्माइल करके अपने दांत दिखाने के लिए कहते हैं. 

प्रियांश आर्य से क्या बोले अर्शदीप सिंह?

अर्शदीप ने प्रियांश से कहा, “स्माइल करना. दांत दिखाओ दांत.” इतना कहकर वह तेजी से हंसने लगते हैं. अर्शदीप एक बार फिर प्रियांश को स्माइल करने के लिए बोलते हैं, लेकिन प्रियांश बिना स्माइल किए चुपचाप बैठे रहते हैं. प्रियांश जाहिर तौर पर असहज नजर आते हैं. इस वीडियो के आते ही एक बार पंजाब किंग्स के गेंदबाज को लेकर माहौल गरमा गया है.

लोगों ने शेयर की वीडियो 

लोगों ने वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया. किसी ने बीसीसीआई से अर्शदीप को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने की मांग की, तो किसी ने कुछ कहते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. 

IPL 2026 के बीच विवादों में अर्शदीप सिंह 

बताते चलें कि सीजन के बीच अर्शदीप लगातार विवादों में घिरते हुए दिख रहे हैं. तिलक वर्मा को अंधेरा कहने के बाद भी उनकी जमकर आलोचना हुई थी. इसके अलावा वह सीजन में गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ दिख रहे हैं, जिस पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. अब प्रियांश आर्य वाला विवाद सामने आया. 

सीजन में अर्शदीप का प्रदर्शन 

बात करें सीजन में अर्शदीप के प्रदर्शन की, तो अब तक उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट चटकाए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 3/22 का रहा. वहीं इकॉनमी 9.78 की रही. 

 

यह भी पढे़ं: IPL 2027 में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से मिला जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *