Headlines

करिश्मा तन्ना के बेबी शॉवर में झूमा परिवार, पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल


एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. शादी के चार साल बाद अब वो जल्द ही मां बनने वाली हैं. उनका पूरा परिवार घर में नए नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. इसी बीच हाल ही में उनके घर पर बेबी शॉवर रखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं. 

करिश्मा ने शेयर किया बेबी शावर का वीडियो 

हाल ही में करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बांगेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर का एक वीडियो शेयर किया. पूजा के साथ-साथ उनके घर में भजन-कीर्तन किए गए, जिसमें सभी सदस्य झूमते नजर आए. करिश्मा और घर के सभी लोग ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव का नाम लेते दिखें. सभी ने इस खास पल को बहुत एंजॉय किया और आने वाले बच्चे के लिए आशीर्वाद मांगा. 

साड़ी में खूबसूरत दिखीं करिश्मा

इस खास मौके पर करिश्मा ने पिंक कलर का साड़ी पहना था और वरुण व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए. दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही थी और उनके बीच का प्यार भी साफ नजर आ रहा था. इस खास पल को भी उन्होंने बहुत यादगार बनाया और दोनों आने वाली जिंदगी के लिए उत्साहित दिखे.


करिश्मा तन्ना के बेबी शॉवर में झूमा परिवार, पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: Karuppu Box Office: सूर्या की ‘करुप्पु’ का पहले हफ्ते में रहा भौकाल, जानें- फिल्म ने कितना वसूल डाला बजट

करिश्मा और वरुण का करियर 

करियर की बात करें, तो करिश्मा ने 2001 में टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थीं. इसके बाद उन्होंने नागिन 3 और बलवीर जैसे कई शोज किए. इसके अलावा वो बिग बॉस 8 और खतरों के खिलाड़ी 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं. बॉलीवुड में भी उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया हैं. हालांकि वरुण एक बिजनेसमैन हैं. 

2022 में हुई शादी

बता दें कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थीं और 2021 में वरुण ने करिश्मा को प्रपोज किया था.इसके बाद करिश्मा और वरुण ने साल 2022 में शादी कर ली. इसी साल अप्रैल में दोनों ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था. 42 साल की उम्र में करिश्मा मां बनने जा रही हैं, जो उनके लाइफ में कई बदलाव और खुशियां लेकर आएगा. 

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 BO: ‘दृश्यम 3’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी इंडिया में दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मलयाली फिल्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *