Headlines

उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM


उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है, सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 19 आईएएस अधिकारी और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. शासन की तरफ से जारी तबादला सूची में आईएएस अधिकारियों के दायित्वों को बदला गया है. इसके साथ ही 10 पीसीएस अधिकारियों का कार्यभार भी बदला गया है.

जानकारी के मुताबिक, आईएएस आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया, स्मार्ट सिटी CEO की जिम्मेदारी भी सौंपी गई. आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. आईएएस सविन बंसल को सचिव नियोजन की कमान मिली.

बस्ती के आवास विकास में मोमो की दुकान पर लोगों को मिलावट का शक, FDA से जांच की मांग

IAS आनंद स्वरूप को मिला गढ़वाल मंडल आयुक्त का प्रभार

इसके अलावा आईएएस आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार देकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई. आईएएस आलोक कुमार पांडे नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त का पद संभालेंगे. आईएएस प्रतीक जैन को आयुक्त-कर और महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी दी गई.

दीप्ती सिंह को सौंपा गया अल्पसंख्यक और युवा कल्याण विभाग

वहीं आईएएस संदीप तिवारी को NHM मिशन निदेशक के साथ GMVN MD का अतिरिक्त प्रभार मिला. दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक और युवा कल्याण विभाग सौंपा गया. आकांक्षा कोंडे अब महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की भूमिका निभाएंगी. सरकार के इस बड़े फेरबदल के बाद नौकरशाही में नई रणनीति और नई कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

10 PCS अधिकारियों के हुए तबादल

उत्तराखंड शासन ने  10 पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है. जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है उनमें गिरधारी सिंह रावत, इलागिरि, सुंदरलाल सेमवाल, महावीर सिंह चौहान, सुनील सिंह, फिन्चाराम, अनिल गर्ब्याल, जितेंद्र कुमार, योगेश मेहरा और प्रमोद कुमार का नाम शामिल है. 

शासन की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में यह भी कहा गया है कि इस ट्रांसफर लिस्ट में जिन अधिकारियों का नाम शामिल है वे अपने वर्तमान पदभार और विभाग से मुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें.

2 पैन कार्ड मामले में आजम खान को बड़ा झटका, 7 से बढ़कर 10 साल हुई सजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *