Headlines

Weather Live Updates: लखनऊ में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अनोखा फैसला, राजस्थान में इस हफ्ते के लिए अलर्ट जारी


Aaj Ka Mausam Live Updates: देशभर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर, हरियाणा के सिरसा और यूपी के बांदा में भी पारा 46 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है.

ओडिशा में 28 मई तक हीटवेव की चेतावनी दी गई है, जहां झारसुगुड़ा समेत कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया. छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण गर्मी के बीच करीब 200 चमगादड़ों की मौत हो गई, जिसकी वजह लू मानी जा रही है.

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने मौसम पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि गांवों तक समय पर अलर्ट पहुंच सके. वहीं मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस केंद्र में 34 बचाए गए हाथियों को गर्मी से राहत देने के लिए आइसक्रीम, फ्रोजन फ्रूट, दही, तरबूज, खीरा और ओआरएस दिया जा रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक हाथियों के लिए पानी, कीचड़ और छाया बेहद जरूरी है क्योंकि वे पसीने से शरीर को ठंडा नहीं कर पाते. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 28-29 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में आंधी और हल्की बारिश के साथ गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *