Headlines

‘हिटलर दीदी’ फेम एक्ट्रेस रति पांडे पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, किडनी की बीमारी से थे परेशान


Actress Rati Pandey Father Passed Away: टीवी सीरियल ‘हिटलर दीदी’ और ‘मिले जब हम तुम’ जैसे शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रति पांडे किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार वजह कोई टीवी शो या फिर उनकी कोई पोस्ट नहीं बल्कि उन पर दुखों का पहाड़ टूटा है. एक्ट्रेस के पिता से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उनके पिता का निधन हो गया है, जो कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि बीते दिन ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

रति पांडे पर टूटे दुखों के पहाड़ को देखने के बाद फैंस भी टूट गए हैं. वो भी मायूस हो गए हैं और सोशल मीडिया परर अभिनेत्री को दिलासा दे रहे हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर रति पांडे के पिता को श्रद्धांजलि दी है. 

किडनी संबंधित परेशानी से जूझ रहे थे रति पांडे के पिता

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि रति पांडे के पिता लंबे समय से किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और बीते दिन ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, अभिनेत्री की ओर से पिता के निधन पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही उन्होंने उनसे जुड़ी कोई पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जबकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैमिली के साथ ही खुद से जुड़ी पोस्ट्स अक्सर साझा करती नजर आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: 842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था ‘वल्गर’, बंदर बना था हीरो!

हिटलर दीदी' फेम एक्ट्रेस रति पांडे पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, किडनी की बीमारी से थे परेशान

पिता से बेहद प्यार करती थीं रति पांडे

गौरतलब है कि रति पांडे अपने पिता धीरेंद्र पांडे से बेहद प्यार करती थीं और उनके साथ एक स्पेशल बॉन्ड भी शेयर करती थीं. एक्ट्रेस अक्सर कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर पिता और परिवार पर प्यार लुटाती थीं. ऐसे में फादर्स डे के मौके पर अभिनेत्री ने पिता के साथ वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘मैं आपके बिना अधूरी हूं पापा और हां आप मेरे लिए पूरा संसार हो. तुझमें रब दिखता है.’

यह भी पढ़ें: ‘मैं वापस आऊंगा’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का ‘सरप्राइज पैकेज’

रति पांडे के करियर के बारे में

बहरहाल, अगर रति पांडे के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने टीवी पर कई हिट शोज में काम किया है. उन्होंने ‘शादी स्ट्रीट’ से छोटे पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ‘मिले जब हम तुम’ और ‘हिटलर दीदी’ जैसे शोज में काम करते हुए नजर आईं. ‘हिटलर दीदी’ से अभिनेत्री को घर-घर में पहचान मिली और उनके अकड़ू तेवर को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा वह ‘शादी मुबारक’ और ‘पोरस’ में भी काम कर चुकी हैं और आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. इतना ही नहीं, रति पांडे भोजपुरी में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. वो खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आ चुकी हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *