Headlines

Eid Al Adha: बकरीद के बीच मलीहाबाद में हाई अलर्ट, कंसा पासी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात


उत्तर प्रदेश में बक़रीद का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ शांति पूर्वक मनाया जा रहा है. राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में सुबह की नमाज के लिए सभी ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. वहीं लखनऊ के मलीहाबाद में राजा कंसा पासी के किले के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.  

कंसा पासी किले पर भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ के मलीहाबाद में महाराजा कंसा पासी के किले को लेकर विवाद के बीच भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. बक़रीद को देखते हुए कंसा पासी किले के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. मौके पर आला अधिकारी भी नजर बनाए गए हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से किले तक जाने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग कर दी गई है और पीएसी को भी तैनात किया गया है.

आज बकरीद के दिन मुस्लिम पक्ष के लोग इस किले में नमाज पढ़ने का प्रयास कर सकते हैं. वहीं पासी समाज की ओर से भी चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा हुआ तो वो इसका विरोध करेंगे. जिसे देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को साफ निर्देश दिए हैं कि यहां किसी भी तरह का जमावड़ा नहीं होगा और ना ही किसी तरह की नमाज होगी.

UP Weather: यूपी आज से बदलेगा मौसम, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में गिरेंगे ओले

खुले में कुर्बानी और नमाज की मनाही

बकरीद के त्योहार को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं. जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है. ऐसे में सँभल, मुजफ्फरनगर, चंदौली, सहारनपुर, अयोध्या और आजमगढ़ समेत तमाम मुस्लिम बहुल जिलों में पुलिस की गश्त जारी है. सड़कों पर खुले में नमाज और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को रोकने के लिए संवेदन शील इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है. 

पुलिस ने बकरीद को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं. संवेदनशील जगहों पर पुलिस टीम ने फ़्लैग मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. वहीं आसपास के इलाकों की सीसीटीवी और ड्रोन के ज़रिए नज़र रखी जा रही हैं. पुलिस की नज़र सोशल मीडिया पर ही ताकि किसी भी तरह की अफ़वाह न फैल सके. पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि कोई भी हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा. शासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

UP News: योगी सरकार का दावा- गन्ना किसानों को किया 3.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *