Headlines

गणेशोत्सव पर भक्तों को राहत, कोंकण के रास्ते में नहीं लगेगा टोल


महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों को बड़ी राहत दी है. 11 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक कोंकण की ओर जाने वाले गणेश भक्तों को कई प्रमुख मार्गों पर टोल में छूट दी जाएगी. मुंबई-बेंगलुरु महामार्ग (NH-48) और मुंबई-गोवा महामार्ग (NH-66) पर टोल माफी का लाभ मिलेगा. इसके अलावा PWD और MSRDC के संबंधित मार्गों पर भी टोल में छूट दी जाएगी. अटल सेतु के रास्ते कोंकण जाने वाले गणेश भक्त भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

विशेष पास की व्यवस्था

टोल छूट के लिए ‘गणेशोत्सव 2026 कोंकण दर्शन’ स्टिकर/पास उपलब्ध कराया जाएगा. पास पर वाहन नंबर और चालक का नाम दर्ज होगा. यह पास पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक पुलिस चौकियों और RTO कार्यालयों में उपलब्ध होंगे. वापसी की यात्रा के लिए भी यही पास मान्य रहेगा.

बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, ‘अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो…’

ST बसों को भी टोल में छूट

कोंकण जाने वाली ST बसों को भी टोल से छूट दी जाएगी. पुलिस और RTO के समन्वय से बसों के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी. महामार्गों पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं.

पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और MSRTC के बीच समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि गणेश भक्तों का कोंकण प्रवास सुरक्षित, सुगम और आनंददायक हो सके. सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने यह जानकारी दी.

14 सिंतबर से शुरू होगा गणेशोत्सव

बता दें कि आगामी सोमवार (14 सितंबर 2026) से इस साल गणेशोत्सव शुरू हो रहा है. इसका समापन शुक्रवार (25 सितंबर) को गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ होगा. गणेश चतुर्थी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थ तिथि को मनाई जाती है.

इसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग राज्यों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का जुलूस भी निकाला जाता है. इसमें भारी तादाद में लोग शामिल होते हैं और बप्पा का विसर्जन करते हैं.

गरबा: मुसलमानों की एंट्री बैन को राणे का समर्थन, CM की पत्नी क्या बोलीं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *