हल्द्वानी के कथित शुद्धीकरण मामले में पहली FIR दर्ज हो गई है. हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है. यह विवाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद कथित तौर पर शुद्धीकरण से जुड़ा हुआ है. इसी मामले को लेकर अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. नैनीताल के SSP मंजूनाथ टीएस ने कहा कि ‘मैडम’ अंजू की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है. अलग-अलग राजनीति दलों की भी यही मांग थी.
BNS की धाराओं में FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा एवं हीनता का भाव रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. बताया गया कि मामले में BNS की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत FIR दर्ज की गई है.
‘उसकी मूंछें छोटी थीं…’ अखिलेश यादव ने मूंछों पर ताव देने वाले CO पर दिया बयान
एसपी क्राइम करेंगे मामले की जांच
बताया गया है कि शुद्धीकरण मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा करेंगे. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच में जुट गई है. शुद्धीकरण मामले में FIR दर्ज होने के बाद हल्द्वानी की सियासत भी गरमा गई है.
FIR होने पर क्या बोलीं एडवोकेट?
FIR दर्ज होने के बाद एडवोकेट अंजू ने कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति का अपमान करने वाला शुद्धीकरण वाला वीडियो देखा. उन्होंने कहा, “मैं किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं हूं. लेकिन मैंने पुलिस को 15 अगस्त को तहरीर दी थी. लेकिन फिर आज 8 सितंबर को दर्ज हुई है और मैं चाहती हूं कि पुलिस इसमें निष्पक्ष जांच करें.”
कांग्रेस का हल्लाबोल
उधर, राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बीजेपी के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थक और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच करते नजर आए.
शुद्धीकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना
Input By : अंकित साह
