Headlines

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, जानें- कितना होगा रनटाइम


बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. अब इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की तरफ से इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फाइनल रनटाइम 136 मिनट और 40 सेकंड है. ये फिल्म 2 घंटे, 9 मिनट और 40 सेकंड लंबी होगी.

सीबीएफसी की तरफ से ये फिल्म UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास हुई है. इसका मतलब है कि इस फिल्म को सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं, लेकिन 16 साल से कम उम्र के दर्शक इस फिल्म को पेरेंट्स या गार्जियन की निगरानी के बिना नहीं देख सकते. 

ये भी पढ़ें:- ‘एक और गाना उठा लिया’, ‘चुनरी चुनरी’ गाने को लेकर सलमान खान ने वरुण धवन का उड़ाया मजाक

फिल्म में इन दो हसीनाओं के साथ इश्क लड़ाएंगे वरुण धवन
वरुण धवन फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे. मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन हैं. 

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और गौरव बोस हैं. फिल्म को टिप्स फिल्म्स बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है. ये फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इन दिनों वरुण धवन फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता’, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया ‘भजन’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *