Headlines

IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार दूसरे साल आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. एक दौर था जब RCB 17 सीजन में एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी, लेकिन रजत पाटीदार ने बेंगलुरू फ्रेंचाइजी की किस्मत पलट कर रख दी है.

बेंगलुरू ने पूरे सीजन में अपना दबदबा बनाए रखा. पहले पॉइंट्स टेबल में टॉप किया, फिर क्वालीफायर 1 की चुनौती को आसानी से पार किया और अंतिम चुनौती यानी फाइनल में गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराकर इतिहास रच दिया. मगर RCB के अलावा भी यह अन्य कई खिलाड़ियों के लिए एक यादगार सीजन रहा.

यह सीजन वैभव सूर्यवंशी के भी नाम रहा, जो ऑरेंज कैप जीतने वाले इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं अधिकांश सीजन भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चलते रहे, लेकिन अंत में कगिसो रबाड़ा ने बाजी मारी. वहीं वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने सीजन में 72 सिक्स लगाए. यहां देख लीजिए ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप और सुपर सिक्स समेत सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट.

IPL 2026 में सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट

चैंपियंस – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (20 करोड़)

उपविजेता – गुजरात टाइटंस (12.5 करोड़)

ऑरेंज कैप – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

पर्पल कैप – कगिसो रबाड़ा (10 लाख)

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (फाइनल) – विराट कोहली

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP) – वैभव सूर्यवंशी (15 लाख)

मोस्ट डॉट बॉल ऑफ द सीजन – मोहम्मद सिराज

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

सुपर सिक्स अवॉर्ड – वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)

सुपर 4s अवॉर्ड – साई सुदर्शन (10 लाख)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – वैभव सूर्यवंशी

कैच ऑफ द सीजन – मनीष पांडे

फेयरप्ले अवॉर्ड – पंजाब किंग्स

यह भी पढ़ें:

RCB बनी 19वें सीजन की चैंपियन, फाइनल में गुजरात को हराकर जीता दूसरा खिताब; डिफेंड किया टाइटल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *