Headlines

वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान


Maharashtra News: महाराष्ट्र के वसई से एक बेहद दिलचस्प और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका के माता-पिता द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद एक युवक डिप्रेशन में चला गया था. डिप्रेशन के कारण युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बचा ली गई.

घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, युवक प्रेमिका के माता-पिता द्वारा रिश्ते को मंजूरी न मिलने से परेशान था. इसी डिप्रेशन में उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया और रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्काईवॉक की ओर दौड़ पड़ा और वहां पहुंचकर रेलिंग पर चढ़ गया. उसके दोस्तों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था.

दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

स्थिति गंभीर होती देख दोस्तों ने तुरंत माणिकपुर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और दोस्त को बचाने के लिए मदद मांगी. सूचना मिलते ही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दो पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे.

Maharashtra: इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से उठा पर्दा! पुलिस ने पत्नी और साले को लिया हिरासत में…CCTV में कैद हुआ कत्ल

पुलिस ने बेहद धैर्य और समझदारी से युवक से बातचीत शुरू की और उसे बातों में उलझाए रखा. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी पीछे से उसके पास पहुंचा और सही मौका देखकर उसे सुरक्षित पकड़कर रेलिंग से नीचे उतार लिया. 

काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा गया युवक

युवक को सुरक्षित बचाने के बाद पुलिस उसे माणिकपुर पुलिस स्टेशन ले गई. वहां उसके माता-पिता को बुलाया गया और युवक की काउंसलिंग कराई गई. बाद में उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस की तत्परता, संयम और समझदारी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में सड़क हादसा! स्कूटी-टेम्पो की टक्कर में दो सगी बहनों की मौत… भाई गंभीर घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *