Headlines

Video: एकदम बदहाल है पाकिस्तान रेलवे, ट्रेन पर चूने से लिखना पड़ रहा नाम, यात्रियों ने लिया आड़े हाथ


एक तरफ जहां दुनिया भर में बुलेट ट्रेन और हाई-स्पीड ट्रेनों का जाल बिछ रहा है, वहीं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की रेलवे आज भी पाषाण काल में जी रही है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान रेलवे की बदहाली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपना सिर पकड़ रहे हैं. इस वीडियो को खुद पाकिस्तान के ही एक रेल यात्री ने रिकॉर्ड किया है, जो देश के पिछड़ेपन और खस्ताहाल व्यवस्था पर रोता हुआ नजर आ रहा है. हद तो तब हो गई जब आधुनिक डिजिटल बोर्ड के जमाने में इस ट्रेन का नाम और रूट बकायदा हाथ से ‘चॉक’यानी चूने से लिखा हुआ दिखा.

डिजिटल बोर्ड छोड़ो, यहां तो चॉक से काम चल रहा है

वायरल हो रहे इस हैरान करने वाले वीडियो में रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तान रेलवे की हरे और पीले रंग की एक पैसेंजर ट्रेन खड़ी है. इस बोगी पर बकायदा ‘AC STANDARD’ और ‘PR’ लिखा हुआ है. मजेदार बात यह है कि ट्रेन के रूट बोर्ड पर पेंट या डिजिटल लाइट की जगह, हाथ से चॉक के जरिए उर्दू में ‘मुल्तान जकरिया कराची’ लिखा गया है. वीडियो बना रहा शख्स ट्रेन की तरफ इशारा करते हुए तंज कसता है कि पूरी दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है, लेकिन पाकिस्तान आज भी वहीं का वहीं खड़ा है.

1000 किलोमीटर का सफर और भारी-भरकम 16 घंटे

वीडियो के मुताबिक, यह ट्रेन लाहौर केंट से कराची तक का सफर तय करती है. इस रूट की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है. अब आप सोचेंगे कि एक्सप्रेस ट्रेन होगी तो जल्दी पहुंचा देगी, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा नहीं है. कछुए की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन इस 1000 किलोमीटर के सफर को पूरा करने में पूरे 16 घंटे का लंबा समय लेती है जैसा कि दावा किया जा रहा है. ट्रेन की खस्ता हालत और इसकी कछुआ चाल को देखकर खुद पाकिस्तानी आवाम सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार और रेलवे विभाग को जमकर खरी-खोटी सुना रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने ले ली मौज

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तान की इस ‘हाई-टेक’ चॉक टेक्नोलॉजी पर मजे लेना शुरू कर दिया. कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक फनी रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “भाई, इनके पास डिजिटल बोर्ड के पैसे नहीं हैं, शुक्र मनाओ कि कोयले की जगह ट्रेन में पेट्रोल डालने की नौबत नहीं आई है.” दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “यह पाकिस्तान की सीक्रेट टेक्नोलॉजी है, बारिश आते ही ट्रेन का रूट अपने आप मिट जाएगा और ट्रेन कहीं भी जा सकती है.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *