Headlines

Gayatri Mantra: रोज़ गायत्री मंत्र जपने वाले लोगों के जीवन में क्या बदलता है? जानिए इसकी शक्ति


Gayatri Mantra: सनातन धर्म में गायत्री मंत्र को सबसे पवित्र और प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना गया है. इसे वेदों की माता भी कहा जाता है. इस मंत्र का नियमित जाप व्यक्ति के मन, बुद्धि और आत्मा को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है. हजारों वर्षों से ऋषि-मुनि और साधक इस मंत्र का जाप करते आ रहे हैं. आज भी करोड़ों लोग अपने दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ करते हैं ताकि जीवन में शांति, ज्ञान और सफलता प्राप्त हो सके.

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥

यह मंत्र ऋग्वेद से लिया गया है और सूर्य स्वरूप परमात्मा की उपासना का प्रतीक माना जाता है.

गायत्री मंत्र का सरल अर्थ

गायत्री मंत्र में साधक परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वह अपनी दिव्य शक्ति और प्रकाश से हमारी बुद्धि को सही दिशा प्रदान करें. इस मंत्र का भाव यह है कि हम उस सर्वोच्च ईश्वर का ध्यान करें जो समस्त संसार का पालनकर्ता है और जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है.

सरल शब्दों में कहें तो यह मंत्र हमें सही सोच, सही निर्णय और नेक राह पर चलने की प्रेरणा देता है.

गायत्री मंत्र के प्रत्येक शब्द का महत्व

इस मंत्र का हर शब्द अपने भीतर गहरा आध्यात्मिक अर्थ समेटे हुए है.

  •  ॐ : परम ब्रह्म का प्रतीक.
  • भूर् : प्राण देने वाला.
  •  भुवः : दुखों का नाश करने वाला.
  •  स्वः : सुख और कल्याण प्रदान करने वाला.
  •  तत् : वह परम सत्य.
  •  सवितुः : सृष्टि का निर्माता और प्रकाश स्रोत.
  •  वरेण्यं : श्रेष्ठ और पूजनीय.
  •  भर्गः : पापों और अज्ञान का नाश करने वाली दिव्य शक्ति.
  •  देवस्य : परम दिव्य स्वरूप.
  •  धीमहि : हम ध्यान करते हैं.
  •  धियो : बुद्धि.
  •  यो नः : जो हमारी.
  •  प्रचोदयात् : प्रेरित और मार्गदर्शन करे.

यह भी पढ़े- Shani Dev Katha: शनिदेव और ऋषि पिप्पलाद की कथा सिखाती है कर्म, न्याय और करुणा का पाठ

गायत्री मंत्र का जाप कब करें?

शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र का जाप दिन में तीन बार करना उत्तम माना गया है.

1. सुबह सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय.
2. दोपहर के समय.
3. संध्या सूर्यास्त से पहले.

व्यस्त जीवनशैली में यदि कोई व्यक्ति केवल सुबह भी श्रद्धा और एकाग्रता से इसका जाप करता है तो उसे भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलता है. 

गायत्री मंत्र के लाभ

गायत्री मंत्र के नियमित जाप से मानसिक और आध्यात्मिक दोनों स्तरों पर लाभ प्राप्त होने की मान्यता है.

 1. मानसिक शांति प्रदान करता है

मंत्र जाप के दौरान मन एकाग्र होता है, जिससे तनाव और चिंता कम होने लगती है. व्यक्ति को भीतर से शांति का अनुभव होता है.

 2. बुद्धि और स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक

गायत्री मंत्र को बुद्धि का मंत्र भी कहा जाता है. विद्यार्थियों और ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिए इसका जाप विशेष लाभकारी माना जाता है.

 3. सकारात्मक सोच विकसित करता है

नियमित जाप व्यक्ति के विचारों को सकारात्मक दिशा देने में मदद करता है. इससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है.

 4. आध्यात्मिक उन्नति में सहायक

यह मंत्र व्यक्ति को ईश्वर के प्रति समर्पण और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास का मार्ग खुलता है.

 5. आत्मबल बढ़ाता है

गायत्री मंत्र का जाप कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक मजबूती और धैर्य बनाए रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़े- Beej Mantras: बीमारियों से राहत की कामना के लिए कौन-से बीज मंत्र जपे जाते हैं?

यह भी पढ़े- Mahabharat: प्रतिभाशाली होने के बावजूद क्यों हार गए कर्ण? जानें निष्ठा, नेतृत्व और सही पक्ष चुनने की सीख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *