Headlines

आंखों ने नहीं देखा होगा ऐसा धोखा! 1 मिनट तक देखने से सफेद हो जाती है ये रंग-बिरंगी फोटो, लोग बोले ‘कमाल है’


इंटरनेट पर आए दिन ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जो हमारे दिमाग और आंखों के साथ खेलती हैं. इन्हें विज्ञान की भाषा में ‘ऑप्टिकल इल्यूजन’ कहा जाता है. इन दिनों ऐसी ही एक जादुई तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर खूब तहलका मचा रही है. इस तस्वीर को पोस्ट करने वाले शख्स NightBreeze13 ने दावा किया है कि अगर आप इस रंग-बिरंगी तस्वीर को बिना पलक झपकाए लगातार एक मिनट तक देखेंगे, तो इसके सारे रंग आपकी आंखों के सामने से धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे और पूरी तस्वीर बिल्कुल सफेद हो जाएगी.

48 हजार से ज्यादा लोग खेल चुके हैं यह खेल

इस अनोखी तस्वीर को अब तक 48 हजार से ज्यादा लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं. इस तस्वीर में हल्के और धुंधले रंग आपस में मिले हुए हैं. इस जादू को महसूस करने का तरीका बहुत आसान है. आपको बस इस तस्वीर के बिल्कुल बीच में अपनी नजरें टिकानी हैं और बिना आंखें घुमाए लगातार देखते रहना है. कुछ ही सेकंड में आपको लगेगा कि किनारे के सारे रंग धीरे-धीरे हल्के हो रहे हैं और फिर गायब होकर सफेद हो गए. अगर आपको ध्यान लगाने में दिक्कत हो रही है, तो एक यूजर ने आइडिया दिया कि मोबाइल या कंप्यूटर का तीर तस्वीर के बिल्कुल बीच में रख लें और फिर उसे देखें, इससे रंग और भी तेजी से गायब होते हैं.

लोग बोले ‘इसे देखते-देखते फोन की बैटरी खत्म हो गई’

इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बहुत ही मजेदार कमेंट किए हैं. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “अगर आप बहुत ध्यान से देखेंगे, तो आपको इसमें एक एक्सबॉक्स गेमिंग रिमोट दिखाई देने लगेगा.” दूसरे यूजर ने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा, “ऐसी जादुई तस्वीरें हमेशा मेरी आंखों में पानी ला देती हैं. अब मैं अपने ऑफिस की टेबल पर बैठा ऐसा लग रहा हूं जैसे इन गायब होते धब्बों को देखकर रो रहा हूं.”

वहीं कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि तस्वीर को इतनी देर तक देखते रहे कि उनके फोन की बैटरी ही खत्म हो गई.

यह भी पढ़ें: घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा

इसके पीछे का असली विज्ञान क्या है?

अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में यह कोई जादू है? तो जवाब है  नहीं. विज्ञान की एक वेबसाइट Illusions Index के मुताबिक, इसे ‘ट्रॉक्सलर इफेक्ट’ कहा जाता है. यह हमारे दिमाग की एक आदत है. जब हमारी आंखें किसी एक बिंदु पर लगातार टिकी रहती हैं, तो हमारा दिमाग उसके आसपास की उन चीजों को देखना बंद कर देता है जो हिल-डुल नहीं रही हैं. दिमाग को लगता है कि ये चीजें बेकार हैं, इसलिए वह उन्हें गायब कर देता है. जैसे ही आप अपनी आंखें दोबारा हिलाएंगे, सारे रंग वापस आ जाएंगे. तो है न यह कमाल का विज्ञान.

यह भी पढ़ें: Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर के बर्थडे पर सचिन ने गिफ्ट कर दी कार, आंखों पर पट्टी बांधकर दिया सरप्राइज; देखें वीडियो 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *