Headlines

Visakhapatnam Steel Plant Fire: विशाखापट्टनम में दर्दनाक हादसा, पिघला हुआ गर्म लोहा मजदूरों के जिस्म पर गिरा, आठ की मौत


विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है जहां पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं. यह हादसा अत्यधिक तापमान पर पिघले हुए इस्पात से भरी एक करछुल में विस्फोट के कारण हुई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्टील प्लांट के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.

राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और स्टील प्लांट हादसे से जुड़ी जानकारी ली. गृह मंत्री के पीआरओ (PRO) के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं और लगातार अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए उन्हें कई निर्देश दे रही हैं.

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ (PMNRF) से 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’

मजदूर यूनियन का रिएक्शन

मजदूर यूनियन के नेता एन. अयोध्याराम ने कहा, ‘हमें शक है कि आग किसी धमाके की वजह से लगी है, लेकिन असली वजह का पता लगाने के लिए पूरी जांच की जरूरत है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन लोगों की जान गई है, वे कॉन्ट्रैक्ट (ठेके) पर काम करने वाले मजदूर थे या स्टील प्लांट के पक्के कर्मचारी.’

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख और शोक जताया है. उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों से सीधे फोन पर बात की और लोगों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वहां के मौजूदा हालातों और चल रहे राहत कार्य की जानकारी दी. सीएम ने सभी सरकारी विभागों को मिलकर काम करने का निर्देश दिया है, ताकि बचाव और राहत का काम तेजी और सही तरीके से पूरा किया जा सके.

ये भी पढ़ें : विपक्षी दलों की बैठक के बीच राहुल गांधी ने कर दी PM मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले – ‘सरकार के खिलाफ…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *