Headlines

‘जापान भारत की ‘ग्रोथ स्टोरी’ का अहम हिस्सेदार’, सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाची के बीच गुरुवार (2 जुलाई) को हैदराबाद हाउस में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों की मजबूत साझेदारी और मजबूत करने का वादा किया. एम ताकाइची को प्रधानमंत्री ने छोटी बहन कह कर संबोधित किया.  

प्रधानमंत्री मोदी ने ताकाइची का स्वागत करते हुए कहा, भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए छोटी बहन प्रधानमंत्री ताकाइची का भारत में अपनी पहली यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री भी हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं. प्रधानमंत्री ताकाइची और मेरा विश्वास है कि टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बनेगी. इसी विजन को पूरा करने के लिए, आज एआई के क्षेत्र में हमने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है.

‘जापान बना भारत की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सेदार’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘पिछले कई दशकों में ऑटोमोटिव से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक में जापान ने भारत की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सेदार बनकर दोस्ती और विश्वास की एक अमूल्य पूंजी बनाई है. आज ताकाइची की यात्रा से हम अपनी स्पेशल स्ट्रेटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. 

पीएम ने दोनों ही देशों को आर्थिक तौर पर काफी मजबूत बताते हुए आगे कहा, आज भारत और जापान दोनों ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से हैं. फ्री, समृद्ध और नियम आधारित इंडो पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री ने तकनीकी क्षेत्र में हो रहे निवेश की चर्चा की. 

डिफेंस के क्षेत्र में हुआ समझौता

उन्होंने आगे कहा, ‘जापान की प्रीसिजन टेक्नोलॉजी और भारत की सॉफ्टवेयर क्षमता के साथ आने से वैश्विक एआई डेवलपमेंट को रफ्तार और पावर देगा. डिफेंस के क्षेत्र में आज हमने भारत और जापान के पहले को-डेव्लेपमेंट प्रोजेक्ट पर समझौता किया है. भारत और जापान की निवेशक के तौर पर साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. पिछले 1 वर्ष में करीब 120 नए व्यावसायिक समझौते हुए हैं, जिनसे भारत में 10 बिलियन डॉलर से अधिक जापानी निवेश आएगा.’

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बीच गुरुवार (2 जुलाई) को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. यह बैठक 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है. इससे पहले राष्ट्रपति भवन में ताकाइची का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *