Headlines

अयोध्या: चंपत राय-अनिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज होगी FIR, थाने पहुंचे फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बार एसोसिएशन ने मंदिर चढ़ावा चोरी पर शिकायत दर्ज की.
  • चंपत राय समेत ट्रस्ट सदस्यों पर चोरी में मिलीभगत का आरोप.
  • FIR में मुख्य आरोपियों के नाम शामिल न होने पर सवाल.
  • मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, SIT जांच जारी है.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में अब फैजाबाद के बार एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रीराम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है. चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ  FIR दर्ज करने को लेकर शिकायत दी गई है. 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दान पात्र से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद और बहुमूल्य जेवरात की बड़े पैमाने पर चोरी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. 

‘ऐसे कौन से नाम हैं जिनसे बृजभूषण शरण सिंह को भी खतरा’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अरविंद केजरीवाल का सवाल

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय की भूमिका पर संदेह

शिकायत के अनुसार, इस कथित चोरी में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राय की भूमिका होने का आरोप लगाया गया है. दावा किया गया है कि दान की गिनती में अपने करीबी लोगों को लगाकर लंबे समय से चोरी कराई जा रही थी. शिकायत में दावा किया गया है कि चंपत राय से जुड़े व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपये तथा अनिल मिश्रा और गोपाल राय से जुड़े व्यक्ति से करीब 58 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. आरोप है कि चोरी की रकम नियमित रूप से अज्ञात स्थानों पर पहुंचाई जाती थी.

शिकायत में कहा गया है कि मामला सामने आने के बाद SIT का गठन किया गया, लेकिन उसकी पहली रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई. आरोप है कि SIT का इस्तेमाल मामले को दबाने और वास्तविक आरोपियों को बचाने के लिए किया गया. 

मामले को भटकाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 25 जून 2026 को दर्ज FIR संख्या 90/2026 में मुख्य आरोपियों के रूप में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय के नाम शामिल नहीं किए गए, जबकि शिकायत के अनुसार, उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उन्हें भी आरोपी बनाया जाना चाहिए था. 

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान बरामद नकदी और जेवरात से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को FIR में शामिल नहीं किया गया और मामले को भटकाने के लिए फर्जी कहानी गढ़ने तथा सबूतों को कमजोर करने की कोशिश की गई. 

मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार

गौर हो कि राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा किया जा रहा है. इसकी रिपोर्ट 15 जुलाई तक सौंपने के निर्देश हैं. इस मामले में अभी तक 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और इनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इसके बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया और मामले की नैतिक जिम्मेदारी ली, लेकिन FIR में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है. 

चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *