Headlines

Welcome To The Jungle BO Day 7: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 7वें दिन भी मचाई धूम, ‘कॉकटेल 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला


अक्षय कुमार  की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फैमिली ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में मंदी भी आई है फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ का 7वें दिन का कलेक्शन कितना रहा है?

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
30 स्टार्स की दमदार एक्टिंग से सजी ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिलीज से पहले ही काफी माहौल बन चुकी था और इसी के चलते इसकी अच्छी प्री बुकिंग भी हुई. वहीं सिनेमाघरों मे दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिव्यू मिला. लेकिन फिर पॉजिटव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी. अब इसे टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ाते हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. इस दौरान इस फिल्म ने जमकर कमाई की है और ये 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर रह गई है.

इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ कमाने के बाद इसने 15.25 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद इसकी दूसरे दिन इसने 20 करोड़, तीसरे दिन 24.75 करोड, चौथे दिन 8.50 करोड़, पांचवें दिन 9.25 करोड़ और छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये जोड़े.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 5.25 करोड़ बटोरे हैं.
  • जिसके बाद इसकी भारत में 7 दिनों की कुल कमाई अब 92.90 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release:धमाकेदार रहेगा ये फ्राइडे, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ‘मॉलीवुड टाइम्स’ तक 5 फिल्में-सीरीज

वेलकम टू द जंगल ने कॉकटेल 2 को छोड़ा पीछे
आखिरकार वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के 7वें दिन घटती कमाई के बावजूद शाहिद कपूर की दो हफ्ते पुरानी कॉकटेल 2 के 89.40 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. इसी के साथ अक्षय स्टारर फिल्म साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.  

ये हैं इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 5 फिल्में

  • धुरंधर 2 -1149.30 करोड़
  • बॉर्डर 2 -329.43 करोड़
  • भूत बंगला -182.36 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 92.90 करोड़
  • कॉकटेल 2- 89.40 करोड़

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan Release Date: विजय की ‘जन नायकन’ को सीबीएफसी से मिली मंजूरी! जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *