Headlines

अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल


कोटा-बूंदी से सांसद और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर खासे चर्चा में हैं. संसद में उनकी बेबाकी और गंभीरता को तो सभी जानते हैं लेकिन इस बार उनका दया भाव वाला चेहरा निकलकर सामने आया है जिसमें वो अपने पुराने साथी की मदद करते दिखाई दे रहे हैं. वो गांव में एक दम देसी अंदाज और सादे तरीके से अपने साथी के घर पहुंचते हैं जिसे देखकर उनका साथी भावुक हो जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अपने पुराने साथी से मिलने पहुंचे स्पीकर बिरला

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कोटा-बूंदी सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र में अपने एक पुराने साथी से मिलने के लिए आते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ओम बिरला एक दम सादे अंदाज में कुर्ता पायजामा और गले में गमछा डाले हैं और अपने पुराने साथी से उनकी खैर खबर लेने आए हैं. वीडियो देखकर पता चल रहा है कि वो बीमार हैं और हाथ पैर उनके काम नहीं करते हैं. लेकिन ओम बिरला को देखकर वो काफी खुश होते हैं और भावुक भी हो जाते हैं.

भेंट की व्हील चेयर तो भावुक हुआ मित्र

इसके बाद ओम बिरला उनकी सेहत के बारे में पूछते हैं तो घर वाले कहते हैं कि डॉक्टर ने जवाब दे दिया है. इसके बाद बिरला हाड़ौती में कहते हैं कि आप मुझे बताते तो सही, मेरा और इनका नाता तो काफी पुराना है. इसके बाद ओम बिरला तुरंत कोटा शहर से अपने साथी के लिए व्हील चेयर लाने को कहते हैं जिसके बाद उन्हें व्हील चेयर और पोर्टेबल टॉयलेट सीट भेंट कर दी जाती है. और उनसे लोग कहते हैं कि हमने कहा था न कि बिरला जी जरूर आएंगे. वीडियो को देखकर यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को bobby_mahawar6363 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सांसद जी ने आज दिल जीत लिया. एक और यूजर ने लिखा…हमारे स्पीकर को लोग यूं ही प्यार नहीं करते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ओम बिरला की सादगी देख मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की ठंडी हवा खाने के लिए ATM में घुसे दो मेहनतकश मजदूर, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *