Headlines

Welcome To The Jungle BO Day 8: ‘अल्फा’ के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड


अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के एक हफ्ते में इसने 92 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली थी. हालांकि दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के साथ इसे आलिया भट्ट की नई रिलीज अल्फा से मुकाबला करना पड़ा है. चलिए यहां जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रीव्यू से शुरुआत की थी और 3.37 करोड़ कमाए थे. इसके बाद इसने पहले दिन 15.25 करोड़ कमाए और दूसरे दिन जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 20 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन यानी संडे को इस फिल्म ने 20.75 करोड़ कमाए. इसके बाद वीकडेज में उतार-चढ़ाव के बाद इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ कमा लिए. वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अल्फा से टक्कर लेनी पड़ी है. ऐसे में आलिया भट्ट की फिल्म के आने से अक्षय की फिल्म को झटका लगा है और 8वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेकश्न किया. आंकड़ों की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 8वें दिन 4.50 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई अब 97.65 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘मेरी शादी है 5 जुलाई को…’, आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो

‘वेलकम टू द जंगल’ 100 करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 8वें दिन बेशक कमाई मं मंदी देखी गई लेकिन अब ये एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली है. दरअसल ये फिल्म 100 करोड़ी बनने से बस इंचभर दूर है. 2.35 करोड़ और कमाते ही ‘वेलकम टू द जंगल’  100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं. 

ये भी पढ़ें:-Salman Khan हाउस फायरिंग केस में सरेंडर करना चाहता है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *