Headlines

‘मिस्टर एंड मिसेस परशुराम’ की ‘शालिनी’ बनी फाइटर, एक्शन सीन के कर मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट


स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ‘मिस्टर एंड मिसेस परशुराम’ इन दिनों चर्चा में आ गया हैं. हाल ही में सीरियल में ‘शालिनी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शांभवी सिंह ने एक्शन सीन्स को शूट किया, जिसमें वो बेहद शानदार लग रही थीं. हालांकि सीन में गुंडों से लड़ाई करते समय उन्हें चोट लगी, जो गंभीर नहीं थे. इसी बीच उन्होंने अपने अनुभवों को लेकर खुलकर बात की.

टीम ने रखा पूरा ध्यान

हाल ही में एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए शांभवी ने कहा, ‘इस सीन में मुझे गुंडों से फाइट करनी थी. शूट के दौरान हाथों पर हल्की-सी चोट लगी, लेकिन वो बहुत मामूली थी. सेट पर सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया था और पूरी टीम ने मुझे सपोर्ट किया. एक कलाकार के तौर पर हमारी कोशिश रहती है कि दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिले. अगर कहानी की डिमांड है, तो सीन को पूरी ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ करना जरूरी होता है.’

ये भी पढ़ें: अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता

सीरियल के बारे में

बता दें कि ‘मिस्टर एंड मिसेस परशुराम’ सीरियल की शुरुआत इसी साल फरवरी में हुई, जो बंगाली सीरियल ‘परशुराम – आजकेर नायक’ का हिंदी रीमेक है. शो की कहानी एक शादीशुदा कपल शिवप्रसाद और शालिनी पर है, जो अपनी जिंदगी खुशहाल तरीके से जीते हैं. दुनिया के सामने शिवप्रसाद साधारण और सादगी से रहने वाले इंसान हैं. हालांकि वो एक खूंखार सीक्रेट एजेंट ‘परशुराम’ है, जो देश के दुश्मनों से लड़ाई लड़ता हैं.

शो के स्टारकास्ट 

शो में शांभवी सिंह के अलावा नील भट्ट, माही भानुशाली और रोहित शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं. वहीं शांभवी सिंह का एक्शन अवतार आने वाले एपिसोड्स में कहानी को और भी रोमांचक मोड़ देने वाला है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर पर चढ़ा मेहंदी का रंग, नीले लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत, सौतेली बहनों ने भी लूटी महफिल

Input By : शिवानी सिंह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *