Headlines

किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Smart Lock? क्या हैक हो सकता है ये डिवाइस, घर में लगवाने से पहले जानें ये जानकारी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मजबूत पासवर्ड, ऐप अपडेट कर स्मार्ट लॉक सुरक्षित रखें।

Smart Lock: आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि अब लोग अपने घरों में भी स्मार्ट डिवाइसेज का इस्तेमाल करने लगे है. बता दें कि पहले लोग स्मार्ट गैजेट्स का इस्तेमाल ऑफिस वर्क या मनोरंजन के लिए ही इस्तेमाल करते थे लेकिन अब स्मार्ट होम का कॉन्सेप्ट मार्केट में तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसको देखकर लोग अब अपने घरों में भी स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करने लगे है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में आया है स्मार्ट लॉक. आइए जानते हैं कि ये डिवाइस किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है और ये कितना सुरक्षित है.

कैसे काम करता है Smart Lock

जानकारी के अनुसार, स्मार्ट लॉक एक ऐसा स्मार्ट होम डिवाइस है जो इंटरनेट, ब्लूटूथ, वाई-फाई या दूसरे वायरलेस टेक्नोलॉजी पर काम करता है. इस डिवाइस को आप अपने स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कई ऐसे मॉडल हैं जो फिंगरप्रिंट, पिन, RFID कार्ड और वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करते हैं. कुछ स्मार्ट लॉक ऐसे भी होते हैं जो दरवाजे के पास पहुंचते ही अपने आप अनलॉक हो जाते हैं जो पूरी तरह से सेंसर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं.

क्या हैक हो सकता है स्मार्ट लॉक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी इंटरनेट से जुड़े डिवाइस की तरह स्मार्ट लॉक भी पूरी तरह हैकिंग से अछूते नहीं हैं. अगर डिवाइस का सॉफ्टवेयर पुराना हो जाए या कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया हो या फिर सुरक्षा अपडेट समय पर न किए जाएं तो साइबर अपराधी इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और आपका स्मार्ट लॉक हैक तक हो सकता है.

हालांकि, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई अच्छी कंपनियों के स्मार्ट लॉक मजबूत एन्क्रिप्शन, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और नियमित सिक्योरिटी अपडेट के साथ आते हैं जिससे हैकिंग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

अब अगर आप भी स्मार्ट लॉक लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.

  • हमेशा मजबूत और अलग पासवर्ड रखें.
  • जहां संभव हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन रखना चाहिए.
  • लॉक और उससे जुड़े ऐप को समय-समय पर अपडेट करना चाहिए.
  • केवल भरोसेमंद और अच्छी कंपनी वाले स्मार्ट लॉक का ही इस्तेमाल करना चाहिए.
  • घर के वाई-फाई नेटवर्क को भी मजबूत पासवर्ड और एडवांस सुरक्षा सेटिंग्स से सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें:

Instagram Edits हुआ और स्मार्ट, अब 15 भाषाओं में कैप्शन के साथ मिलेंगे नए क्रिएटिव टूल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *