Headlines

Video: पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस, फ्लाई ओवर तक आई बौछारें- वीडियो वायरल


वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है. इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन की सुप्रीमेसी ऐसी है कि अगर इसे पास करना हो तो एक बार के लिए देश की दूसरी मुख्यट्रेनों को भी लूप लाइन पर लेना पड़ता है. अब सोशल मीडिया पर वंदेभारत का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वंदेभारत ट्रेन स्टेशन से गुजरते हुए पानी उछालते हुए गुजर रही है जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इतना ही नहीं, ट्रेन की रफ्तार से जो पानी उछल रहा है वो किस हद तक जा रहा है ये भी देखने लायक है.

पानी को चीरते हुए निकली वंदेभारत एक्सप्रेस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वंदेभारत ट्रेन स्टेशन से गुजरती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान ट्रैक पर पानी भरा हुआ है और उस पानी के ऊपर से जब ट्रेन गुजरती है तो पानी ऐसे उछलता है मानों समंदर में ग्वार भाटा आ गया हो. पानी का उछाल और वंदेभारत की स्पीड इतना अनोखा नजारा साथ में बना रही है कि देखने वालों की आंखें बस वीडियो पर ही टिकी रह गई है. हर कोई इस नजारे को भुनाना चाहता है और इंटरनेट पर शेयर कर रहा है.

फ्लाई ओवर तक पहुंची पानी की बौछार

इतना ही नहीं, जब वंदेभारत ट्रैक से गुजरती है तो पानी इतना ऊपर उछलता है कि पास ही में बने फ्लाई ओवर से टकरा जाता है जिसके बाद फ्लाई ओवर पर चल रही गाड़ियों पर बरसात होने लगती है और वो पानी में भीग जाती हैं. हालांकि कुछ लोग इसे एआई वीडियो भी बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वीडियो असली है और कैमरे का एंगल शानदार है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल

रफ्तार देख यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या शानदार नजारा है, वंदेभारत की बात ही अलग है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो वंदेभारत का हॉलीवुड वाला अवतार है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वंदेभारत की रफ्तार देखकर तो मजा ही आ गया.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *