Headlines

फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, बोलीं-अच्छा रोल ऑफर होगा तो करेंगे


बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी लंबे टाइम से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनके फैंस उन्हें फिल्मों में देखने के लिए एक्साइटेड है. फिलहाल वो पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. वहीं अब हाल ही में हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर अगर उन्हें अच्छे रोल्स ऑफर होंगों तो वो फिल्मों में वापसी कर सकती हैं.

कमबैक पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?
हेमा मालिनी ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे अच्छे रोल्स ऑफर होंगे तो देखेंगे शायद कर सकते हैं.’

हेमा मालिनी ने आगे अपने दौर को याद करते हुए  कहा, ‘मैं लकी हूं. मैंने गोल्डन पीरियड में काम किया है. वो सब लकी हैं, जिन्होंने 70 और 80 के दौर में काम किया. इतने अच्छे गाने मिले, इतने अच्छे एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला.’

ये भी पढ़ेंः नीतू कपूर की जवानी की 10 तस्वीरें, खूबसूरती के आगे बहू आलिया भी पड़ जाएं फीकी

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थी हेमा मालिनी?
इसी इंटरव्यू में जब हेमा मालिनी से जब हेमा से पूछा गया कि क्या वो अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं. इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा, बिलकुल नहीं. किसने बोला ये? हमें बहुत कम पैसे मिलते थे. मेकर्स मुझे बहुत पसंद करते थे, लेकिन मैं पैसों के लिए काम नहीं करती थी. जैसे नाम बढ़ता था, वो फीस थोड़ी बढ़ा देते थे.’

हेमा मालिनी का एक्टिंग करियर
हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1968 में  फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से लीड एक्ट्रेस के तौर पर की. इस फिल्म के बाद उन्हें उन्हें ‘ड्रीम गर्ल’ का खिताब मिला. हेमा मालिनी ने अपने करियर में सीता-गीता, शोले, ‘किनारा’, ‘शराफत’ जैसे कई फिल्मों में काम किया है. हेमा मालिनी को आखिरी बार फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में देखा गया था, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ेंः तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में टूट-फूट, बाघा-बावरी के ब्रेकअप के बीच नया बवाल?

1990 के दशक में उन्होंने फिल्मों के निर्माण और निर्देशन में भी हाथ आजमाया और ‘दिल आशना है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. 2004 में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा और वो अभी मथुरा से सांसद हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *