Headlines

Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल


कहते हैं कि बच्चों की कामयाबी का सबसे बड़ा सुख उनके माता-पिता को ही होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद भावुक और प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल भर आएगा. दरअसल, एक बेटी ने विदेश में अपनी पहली कमाई से अपनी मां के लिए सोने के गहनों का एक खूबसूरत सेट खरीदा. जब बेटी ने मां को यह सरप्राइज गिफ्ट दिया, तो मां अपनी खुशी के आंसू रोक नहीं पाई और बेटी को गले लगा लिया. यह खूबसूरत पल इंटरनेट पर करोड़ों लोगों का दिल जीत रहा है.

जर्मनी जाने से पहले किया था खुद से एक वादा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वंशिका नाम की एक लड़की ने यह वीडियो शेयर किया है. वंशिका चार साल पहले अपने सपनों को पूरा करने के लिए भारत छोड़कर जर्मनी गई थी. उसने खुद से वादा किया था कि जब वह अपनी पहली कमाई करेगी, तो उससे अपनी मां के लिए कुछ बहुत खास खरीदेगी, क्योंकि उसकी मां ने परिवार के लिए बहुत सारे त्याग किए हैं. आखिरकार वंशिका ने अपनी मेहनत की कमाई से वह सपना पूरा कर दिखाया और मां के लिए सोने का शानदार ज्वेलरी सेट खरीदा.

‘मैं तुम्हारे लिए जर्मनी से कुछ नहीं लाई’ और फिर हुआ धमाका

वीडियो की शुरुआत में वंशिका अपनी मां से मजाक करते हुए कहती है कि वह जर्मनी से उनके लिए कुछ भी लेकर नहीं आई है. इस पर मां बड़े प्यार से कहती हैं कि मुझे कुछ नहीं चाहिए, तुम आ गई यही बहुत है. लेकिन तभी वंशिका अचानक अपनी पीठ के पीछे से गिफ्ट का डिब्बा निकालती है और कहती है, “मेरी तरफ से आपके लिए.” पहले तो मां को यकीन ही नहीं होता कि डिब्बे में सोने के गहने हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें सच समझ आता है, उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

सोशल मीडिया पर यूजर्स भी हुए भावुक

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक लगभग 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग बेटी के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. हमारे पास जो कुछ भी है, वह सब माता-पिता की वजह से ही है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “अपनी मां को दुनिया की सारी खुशियां देना हर बेटी का सपना होता है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कामयाब बेटी के पीछे उस परिवार का हाथ होता है जिसने हमेशा उस पर भरोसा किया.”

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *