Headlines

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत


राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार (12 जुलाई) शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा मुकुंदपुर के हिरणकी रोड, मुखमेलपुर इलाके में हुआ. दोनों बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहा रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है. शुरुआती जांच में गड्ढे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना शाम करीब 5:55 बजे दमकल विभाग को मिली. सूचना मिलते ही भोरगढ़ फायर स्टेशन से एक स्मॉल वाटर टेंडर (SWT) और एक मोटरसाइकिल रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया. रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व स्टेशन ऑफिसर विजय दहिया ने किया. स्थानीय पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी.

दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4 बजे 3 बच्चे गांव के पीछे स्थित खेतों में खेलने गए थे. इसी दौरान दो बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए और डूबने लगे. उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा दौड़कर गांव पहुंचा और लोगों को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 8 लोगों ने मिलकर दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला.

स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकाला बाहर

स्टेशन ऑफिसर विजय दहिया ने बताया कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया था. इसके बाद उन्हें तुरंत CATS एंबुलेंस की मदद से राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

दोनों बच्चों की हुई पहचान

पुलिस और दमकल विभाग के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय आयुष, पिता मोती चंद और 8 वर्षीय नितेश, पिता कन्हैया के रूप में हुई है. दोनों बच्चे आसपास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं.

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है. मामले में गड्ढे की सुरक्षा और रखरखाव के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *