Headlines

Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ


सोशल मीडिया पर इन दिनों शहरों की सुरक्षा को लेकर एक नया वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है. नोएडा की रहने वाली एक लड़की ने रात के करीब 2 बजे बेंगलुरु के मशहूर ‘विधान सौध’के सामने अपनी सहेली के साथ टहलते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में लड़की ने बेंगलुरु शहर की सुरक्षा की जमकर तारीफ की है और इसकी तुलना अपने शहर नोएडा से कर दी है. लड़की का कहना है कि बेंगलुरु में लड़कियां रात के समय भी खुद को बेहद सुरक्षित महसूस करती हैं. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रात के 2 बजे सूनी सड़क पर दो सहेलियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शालिनी नाम की एक महिला ने यह वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में शालिनी अपनी सहेली अनुजा के साथ रात के घने सन्नाटे में बेंगलुरु की एक खाली सड़क पर घूमती नजर आ रही हैं. उनके पीछे रोशनी से जगमगाता हुआ बेंगलुरु का विधान सौध दिख रहा है. वीडियो में शालिनी कहती हैं, “रात के 2 बज रहे हैं और हम बेंगलुरु की सड़कों पर हैं. अगर यह नोएडा होता, तो हम इस समय सड़क पर चल भी नहीं पाते. वहां रात में घूमना सुरक्षित नहीं है, लेकिन बेंगलुरु इतना सेफ है कि हम आधी रात को मजे से घूम रहे हैं.”

‘मुझे नोएडा छोड़ना है, बेंगलुरु आना है’

वीडियो में दोनों सहेलियां बेंगलुरु के ट्रैफिक और सुरक्षा पर मजेदार बातें भी करती हैं. अनुजा हंसते हुए कहती हैं कि नोएडा में ट्रैफिक से बचा जा सकता है, लेकिन बेंगलुरु में तो ट्रैफिक से बचना नामुमकिन है. इस पर शालिनी जवाब देती हैं कि ट्रैफिक तो झेला जा सकता है, लेकिन सुरक्षा ज्यादा जरूरी है. शालिनी आगे कहती हैं, “हम दोनों लड़कियां यहां ऐसे घूम रही हैं जैसे शाम के 6 बज रहे हों. न तो कोई हमें परेशान कर रहा है, न कोई फब्तियां कस रहा है और न ही कोई हमें गंदी नजरों से देख रहा है. मेरा तो मन कर रहा है कि मैं नोएडा छोड़कर हमेशा के लिए बेंगलुरु आ जाऊं.”

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

शालिनी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी राय दे रहे हैं और बेंगलुरु की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं आपकी बात से बिल्कुल सहमत हूँ, बेंगलुरु वाकई बहुत सुरक्षित है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “यही वजह है कि बेंगलुरु मेरा सबसे पसंदीदा शहर है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब बात महिलाओं की सुरक्षा की आती है, तो बेंगलुरु का कोई मुकाबला नहीं है.” लोग इस वीडियो को शेयर कर देश के बाकी शहरों में भी ऐसी ही सुरक्षा की उम्मीद जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *