Headlines

हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?


चुनाव आयोग ने दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कई राज्यों में एसआईआर की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. दिल्ली में अब फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को आएगा.  इसी तरह, घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया अब आठ अगस्त तक जारी रहेगी, जो पहले 29 जुलाई तक के लिए निर्धारित थी.

दिल्ली एसआईआर के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसे 14 मई को शुरू किया गया था. तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इससे पहले भी अलग-अलग कारणों के चलते एसआईआर के कार्यक्रमों में अक्सर बदलाव देखने को मिले हैं.

पंजाब में 12 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के कार्यक्रम में 1 अक्टूबर की पात्रता तारीख को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 3 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे. मतदाता सूची का ड्राफ्ट 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी.

कर्नाटक में 19 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने कर्नाटक में एसआईआर कार्यक्रम में बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कर्नाटक में अब बीएलओ 8 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन कर सकेंगे. ड्राफ्ट 17 अगस्त को जारी होगा, जबकि फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्तूबर को जारी होगी.

तेलंगाना में 12 अक्तूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

भारत निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) कार्यक्रम में 1 अक्टूबर की पात्रता तिथि को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट 10 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और फाइनल वोटर लिस्ट 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी.

वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले

अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *