Headlines

Dog Head Stuck Into Wall: डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर, बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी


Dog Head Stuck Into Wall: सोशल मीडिया पर आजकल कुत्तों की तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं. कभी कोई कुत्ता बाइक चलाता हुआ दिख जाता है, तो कभी किसी ऑटो के ऊपर बैठकर घूमता नजर आता है.  इन वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो जाते हैं कि आखिर इस कुत्ते ने ऐसा कैसे किया होगा, और साथ ही हंसते भी हैं. इसी तरह की एक और वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है,  जिसमें एक कुत्ता दीवार के एक छोटे से छेद में अपना सिर फंसा कर थक हार कर बैठा है. इस वीडियो को देखकर लोग बहुत मजा ले रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं. 

वीडियो में क्या हो रहा है?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ईंटों  की दीवार के छोटे से छेद में एक कुत्ते ने अपनी गर्दन इस तरह फंसा ली है कि वे कोशिश करते रेह रहा है फिर भी अपना सर बाहर नहीं निकाल पा रहा है.  कुत्ता इतना जोर से फंस गया था कि दर्द से वह जोर-जोर से आवाज निकाले लगा. जब आसपास के लोगों ने कुत्ते की दर्द भरी आवाज सुनी, तो कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसकी मदद करने में लग गए. एक आदमी हथौड़ा लेकर आया और उसने छेद के आसपास की ईंटों को धीरे-धीरे तोड़ना शुरू किया, ताकि कुत्ते का सिर आसानी से बाहर निकल सकें और उसे दर्द भी न हो.  

यह भी पढ़ेंः Video: ‘भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ’ पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच

लोगों ने कमेंट में क्या मजेदार बातें लिखीं?

इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार कमेंट किए हैं.  कई यूजर्स ने कुत्ते को प्यार से “डोगेश भाई” नाम दे दिया और मजाक में लिखा कि डोगेश भाई की हर जगह मुंह घुसाने की आदत किसी दिन उन्हें भारी पड़ जाएगी.   कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि डोगेश भाई दूसरों के घरों में झांकने के लिए हर जगह अपना मुंह घुसा देते हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा  इतनी मुसीबत में फंसने के बावजूद डोगेश भाई अभी भी कूल नजर आ रहे हैं.   कुछ यूजर्स ने मजाक में यह भी लिखा कि कुत्ते ने दीवार को अपना खुद का दरवाजा बना लिया है और वह फंसे होने के बावजूद मजे ले रहा है.  कुल मिलाकर इस वीडियो और उस पर आए मजेदार कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है. 

यह भी पढ़ेंः Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *