आजकल मोहब्बत और रोमांस की परिभाषा केवल जिस्म और हवस की भूख रह गई है. लोग न जगह देखते हैं और न ही माहौल, जहां मौका मिलता है वहीं शुरू होकर अपना कार्यक्रम शुरू कर देते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल बुक की गई कैब में ही रोमांस करने लग जाता है, जिसके बाद कैब ड्राइवर दिमाग सटक जाता है और वो कपल को जिस अंदाज में हड़काता और समझाता है उस पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
कैब में रोमांस कर रहा था कपल, ड्राइवर ने लगा दी क्लास
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल कैब बुक करता है और कैब में बैठकर राइड शुरू होने से पहले ही अपना कार्यक्रम शुरू कर देता है. काफी देर तक ड्राइवर ये सब थमने का इंतजार करता है लेकिन जब कपल के रोमांस के कीड़े अपना दम नहीं तोड़ते तो उसे कैब रोककर ऐसा कदम उठाना पड़ता है जरूरी भी था और कपल को एक सबक भी दे गया.
जमकर सुनाई खरी खोटी लेकिन बेशर्मों की तरह हंसता रहा कपल
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल रोमांस कर रहा होता है तभी ड्राइवर कैब रोककर कपल को कहता है कि ये सब करने के लिए आप कमरा क्यों नहीं ले लेते? आप लोग मुझे बेवकूफ समझते हैं क्या, मैं कब से देख रहा हूं क्या आप लोगों को शर्म नहीं आ रही. कैब ड्राइवर की बात सुनते ही कपल एक दूसरे से अलग तो हो जाता है लेकिन लड़की का चेहरा देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि उसे थोड़ी सी भी शर्मिंदगी है. वो ड्राइवर की बातों पर मुस्कुराने लगती है जिसके बाद ड्राइवर और गुस्सा हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, लगता है ओयो के पैसे नहीं थे
वीडियो को tourwithvishal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने तंज मारते हुए लिखा…जाने दो भाई उनके मम्मी पापा जानते हैं सब. एक और यूजर ने लिखा…लगता है ओयो के पैसे नहीं थे इसलिए टैक्सी कर ली. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….दो प्यार करने वालों को अलग करना पाप है ड्राइवर साहब.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
