Headlines

CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, ‘एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…’


कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के समर्थन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मंगलवार (21 जुलाई) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चिंगारी हम बुझने नहीं देंगे. आजादी के बाद पहली बार हम ऐसी सरकार देख देख रहे हैं जो अपने भविष्य पर लाठियां चलाती है. आप सिर्फ युवा नहीं हो. आप भविष्य हो. इस देश को युवाओं ने बनाया है. 

उन्होंने कहा, ”अगर उस समय युवाओं ने कुर्बानी नहीं दी होती तो देश आजाद नहीं होता. लेकिन अंग्रेज उन्हें आतंकवादी कहते थे. आपको कौन आतंकवादी कहता है, मैं जानता हूं.”

एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, “आप लोगों को कल (20 जुलाई) बुरी तरह से पीटा गया. आप अनुभव कर रहे हैं कि ये सरकार कितनी क्रूरता से आपके सामने पेश आती है. मैं सबको धन्यवाद  देता हूं. एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा. जब तक सरकार नहीं बदेलेंगे तबतक आप लोगों का कुछ नहीं बदलेगा. 

‘मजहब की दीवार टूट गई, एक देश एक इमोशन है’

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र आपके साथ है. उन्होंने कहा, ”सबको शुभकामनाएं और हिम्मत देने आया हूं. आपसे हिम्मत लेने भी आया हूं. मजहब की दीवार डालकर ये लोग देश को बांटना चाहते थे. मजहब की दीवार टूट गई. एक देश एक इमोशन है.”

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़- उद्धव ठाकरे

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार (19 जुलाई) को कहा कि जो सरकार जवाबदेह नहीं, उसे बदलने के लिए अब लड़ाई शुरू की जानी चाहिए. ठाकरे ने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और इससे ‘‘जुड़ी विद्यार्थियों की आत्महत्या’’ की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था.

दादर में CGP प्रदर्शन में औरंगजेब की फोटो लहराने पर हंगामा, पुलिस ने मोर्चा संभाल शांत कराया मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *