Headlines

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो


एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कुछ समय पहले पति सूरज नांबियार संग सेपरेशन की अनाउंसमेंट की. मौनी उसके बाद से अपन पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. हाल ही में उन्हें एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ देखा गया. इसके बाद एक पैपराजी पेज ने दोनों के लिंकअप की खबरें डाली. ये पोस्ट देखकर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा गुस्से में आ गई और उन्होंने यूजर को लताड़ लगाई. 

क्रिस्टल डिसूजा का फूटा गुस्सा
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय, अनुषा दांडेकर और अर्जुन बिजलानी एक साथ नजर आए. वीडियो पर लिखा था कि क्या मौनी पति सूरज से तलाक लेने के बाद अर्जुन को डेट कर रही है? इस पोस्ट पर क्रिस्टल ने कमेंट कर लिखा, ‘ये क्या बकवास है. सिर्फ व्यूज के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट करेंगे.’

बता दें कि अर्जुन और मौनी पुराने दोस्त हैं. दोनों ने साथ में शो नागिन किया था. वो नागिन के पहले सीजन में दिखे थे. ये सीजन सक्सेसफुल रहा था और वहां से अर्जुन और मौनी की जोड़ी को पसंद किया गया. ये सीजन 2015 में आया था. वहीं अर्जुन की बात करें तो वो शादीशुदा हैं और उन्हें एक बेटा भी है. अर्जुन और मौनी के बीच सिर्फ दोस्ती है.

पैपराजी पर भड़की थीं मौनी

बता दें कि मौनी ने हाल ही में पैपराजी को लताड़ लगाई थी. मौनी पैपराजी पर बहुत गुस्सा हुई थी. जब अर्जुन और मौनी वापस जा रहे थे तो पैपराजी ने गाड़ी के शीशे के अंदर से वीडियो बनाए. ये देखकर मौनी बहुत नाराज हो गई थीं. मौनी ने उन्हें कैमरा बंद करने के लिए कहा था. 

इसके बाद मौनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘प्लीज मेरे फोटोज और वीडियोज न लें. मैंने आप लोगों को नहीं बुलाया था. मैं आपकी रिस्पेक्ट करती हूं लेकिन मैं आपको नहीं बुलाने वाली हूं. और आप भी मेरे फोटोज-वीडियोज मत लें. मैं बिल्कुल नहीं चाहती की पैपराजी मुझे क्लिक करें. प्लीज बंद करिए. मेरा प्यार और सम्मान.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *