Headlines

‘आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर…’, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव


दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) को प्रदर्शन स्थल हटाकर अस्पताल शिफ्ट किया गया है. इस बीच सियासत गरमा गई है. विपक्ष की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- “सोनम वांगचुक को ‘बल-प्रयोग’ करके, जबरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है. आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है. सारी दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता है और बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रोश भी. “

‘लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार’, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

अखिलेश यादव ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए. ये हमारी पुरजोर मांग है कि सोनम वांगचुक की चिकित्सा ‘न्यायिक निगरानी’ में हो क्योंकि  सोनम वांगचुक का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा की प्रेरणा, साइंस और इनोवेशन के लिए अनमोल है.” 

बीजेपी सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “हमारे देश की जनता व समस्त विश्व इस समय बीजेपी सरकार को संदेह और सवाल भरी संदिग्ध नजर से देख रहा है. दमनकारी राजनीति करनेवाली बीजेपी सरकार की इस अवांछनीय कार्रवाई ने इंटरनेशनल लेवल पर हमारे देश की मानवीय और डेमोक्रेटिक इमेज को बेहद धूमिल और खंडित करने का काम किया है.” 

उन्होंने आगे लिखा, “बीजेपी ने न कभी महात्मा गांधी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीकों में विश्वास किया. बीजेपी की नकारात्मक विचारधारा ही ‘विवाद’ की है; संवाद की नहीं.” उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी निराशा का पर्याय बन चुकी है. बीजेपी सरकार नहीं, अहंकार है!

सपा चीफ ने आगे लिखा, “बीजेपी की सोच दरारवादी है, इसीलिए जहां भी एकता, सौहार्द और एकजुटता होती है, बीजेपी डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर आंदोलनों को तितर-बितर कर देती है लेकिन बीजेपी भूल गई है कि आज की नई पीढ़ी ‘डिजिटल यूनिटी’ के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में सक्षम है. ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी.

यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *