Headlines

बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल


किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के मालिक के लिए सफर के बीच में गाड़ी की बैटरी खत्म हो जाना किसी डरावने सपने जैसा होता है. ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर कंटेंट क्रिएटर दीपिका शर्मा के साथ, जिनकी गाड़ी बीच राह में बैटरी खत्म होने की वजह से बंद हो गई. सुनसान राह पर फंसी दीपिका के लिए उस वक्त एक फरिश्ता बनकर आया भारतीय सेना का एक जांबाज जवान. सोशल मीडिया पर इस समय एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सेना के एक जवान ने न सिर्फ दीपिका की मदद की, बल्कि देश के जवानों की इंसानियत और उनके जज्बे की मिसाल पेश की.

गलत कैल्कुलेशन पड़ी भारी, मसीहा बनकर आए आर्मी का जवान

दरअसल, कंटेंट क्रिएटर दीपिका शर्मा अपनी इलेक्ट्रिक कार से कहीं जा रही थीं, लेकिन उनसे गाड़ी की बची हुई बैटरी को समझने में थोड़ी गलती हो गई. नतीजा यह हुआ कि उनकी कार एक ऐसी जगह पर जाकर बंद हो गई, जहां आस-पास दूर-दूर तक कोई चार्जिंग स्टेशन नहीं था. दीपिका पूरी तरह से लाचार और परेशान थीं कि तभी वहां से गुजर रहे भारतीय सेना के जवान मिस्टर नरेंद्र की नजर उन पर पड़ी. जवान नरेंद्र ने बिना एक पल गंवाए दीपिका की मदद करने का फैसला किया और उनकी बंद पड़ी भारी-भरकम कार को धक्का लगाना शुरू कर दिया.

वीडियो में दिखा जवान का सेवा भाव, चार्जिंग होने तक रहे साथ

दीपिका शर्मा ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जवान नरेंद्र निस्वार्थ भाव से कार को धक्का लगाते हुए पास के एक ईवी चार्जिंग स्टेशन तक ले जा रहे हैं. इतना ही नहीं, वह कार को वहां छोड़कर गए नहीं, बल्कि जब तक दीपिका की गाड़ी इतनी चार्ज नहीं हो गई कि वह आगे बढ़ सकें, तब तक वह वहीं रुके रहे. दीपिका ने बताया कि रवाना होने से पहले जवान ने उन्हें आगे का सही रास्ता भी समझाया. दीपिका ने वीडियो के साथ एक बेहद भावुक कैप्शन लिखते हुए कहा, “कुछ हीरो केप नहीं पहनते, वे भारतीय सेना की वर्दी पहनते हैं. नरेंद्र जी, आपकी इस दयालुता, धैर्य और निस्वार्थ मदद के लिए दिल से शुक्रिया.”

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बढ़ा सेना का मान, यूजर्स ने किया दिल से सलाम

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ, यह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स जवान नरेंद्र के इस नेक काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा…ये हैं देश के असली हीरो. एक और यूजर ने लिखा…देश के जवान हर जगह मदद के लिए तैयार रहते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सलाम है इस जवान को. वीडियो को  deepika_sharma_sidana नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *