पटना के मशहूर शिक्षक खान सर (Khan Sir) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में ‘जीजा’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर बवाल मचा है. अब इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. सोमवार (20 जुलाई, 2026) को मीडिया से बातचीत में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा बयान दिया और अपनी बात रखी.
सबसे पहले पढ़ें खान सर का बयान
पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खान सर ने अपने असली नाम ‘फैसल खान’ को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जो मुझे जीजा मानता है, वही मुझे फैजल खान कहता है.”
बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए: बीजेपी
इस पर नीरज बबलू ने कहा, “सबसे पहले तो बाप उसका जीजा हो गया, उसकी मां भी जीजा बन जाएगी, बहन जीजा बन जाएगी, जिस तरह से उसने बयान दिया है हम समझते हैं कि उसको बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए.”
यह भी पढ़ें- संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, ‘जिस दिन…’
बीजेपी विधायक ने की कार्रवाई की मांग
छात्रों को भी नीरज कुमार ने सलाह दी और कहा कि बिहार के छात्रों को ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करना चाहिए. हमने पहले ही कहा है कि वो फ्रॉड है. वो शिक्षक नहीं है नौटंकीबाज है. बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार के छात्रों को बरगलाने का काम करता है. उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. वो गलत बयानबाजी करता है.
सांसद पप्पू यादव भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया
बता दें कि नीरज बबलू से पहले सांसद पप्पू यादव ने भी खान सर के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. पप्पू यादव ने कहा था कि ऐसा बयान बिल्कुल शोभा नहीं देता है. दोनों आदमी (खान और रौशन सर) विवाद को गहराते जा रहे हैं जो गलत है. मुझे लगता है कि ऐसी चीजों से बचना चाहिए. रौशन आनंद को भी बचना चाहिए और खान को भी बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें- ‘मारो सर मारो’, CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, ‘ऐसी दिलेरी से…’
