दिल्ली NCR की बड़ी बड़ी बिल्डिंगों में करोड़ों के फ्लेट्स लेकर रहने वाले लोगों को भी बारिश में मुसीबत का सामना करना पड़ेगा ऐसा शायद उन्होंने नहीं सोचा था. हाल ही में दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फ्लेट की छत से पानी के फव्वारे इस कदर चल रहे हैं मानों किसी ने दीवारों में पानी के पाइप फिट करके उन्हें खुला छोड़ दिया हो. छत दीवार हर ओर से बह रहे पानी को देखकर परिवार भी हैरान रह गया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बिल्डरों के भ्रष्टाचार की पोल खोल डाली.
फ्लैट्स की छत से घर में बहने लगा बारिश का पानी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली एनसीआर का एक फ्लैट दिखाया गया है. बारिश की वजह से फ्लैट की छत से पानी घर में घुस गया जिसके बाद वो घर कम और स्विमिंग पूल ज्यादा लग रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की छत से पानी इतनी तेजी से बह रहा है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है. पंखा, टीवी, सोफा सब कुछ जलमय हो गया है और घर वाले केवल हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रहे हैं और उस बिल्डर को कोस रहे हैं जिसने घटिया मटेरियल इस्तेमाल कर परिवार की जान से खिलवाड़ किया है.
कितने दुर्भाग्य की बात है कि इंसान अपने पूरे जीवन की पूंजी लगाकर लगभग ₹1.5 से ₹2
Cr खर्च करके जब घर खरीदना है तो उसके साथ इस तरह से हो रहा हैदरअसल Fire alarm pipe का काम इतना घटिया तरीके से किया जाता है कि एकदम से पाइप टूट गया और पूरे घर का फर्नीचर भी खराब हो गया
घटना मेरी… pic.twitter.com/rHnDbuooJ5
— SanjuGoyal01 (@SanjuGoyel) July 21, 2026
फायर अलार्म का पाइप टूटने से हुआ ऐसा!
वीडियो को शेयर करते हुए उसी सोसायटी में रहने वाली महिला ने लिखा…”कितने दुर्भाग्य की बात है कि इंसान अपने पूरे जीवन की पूंजी लगाकर लगभग ₹1.5 से ₹2 Cr खर्च करके जब घर खरीदना है तो उसके साथ इस तरह से हो रहा है” आगे यूजर ने लिखा…”दरअसल Fire alarm pipe का काम इतना घटिया तरीके से किया जाता है कि एकदम से पाइप टूट गया और पूरे घर का फर्नीचर भी खराब हो गया. घटना मेरी ही सोसाइटी की है जो 13वें फ्लोर पर रहते हैं उन्होंने पुलिस में FIR कर दी है क्योंकि मेंटेनेंस एजेंसी पैसा नहीं दे रही है. यह भी भ्रष्टाचार का ही एक रूप है क्योंकि बिल्डर इतना घटिया मटेरियल यूज़ करता है कि क्या ही कहें”
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, बिल्डर से कभी ना खरीदें बना बनाया घर
वीडियो को @SanjuGoyel नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लोगों को चीट करते हुए शर्म भी नहीं आती. एक और यूजर ने लिखा…कभी भी बना बनाया घर बिल्डर से ना लें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली एनसीआर नहीं, देश के हर बड़े शहर में फ्लैट्स का यही हाल है.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
