Headlines

‘बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने’ रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी- वीडियो वायरल


बिल्ली एक ऐसा जानवर है जिसे कई बार लोमड़ी से भी ज्यादा चतुर मान लिया जाता है. बिल्ली की प्रतिक्रिया या रिएक्शन टाइम सबसे ज्यादा माना जाता है. लेकिन अगर सामने किंग कोबरा हो तो फिर मुकाबला बराबरी का होना तय है. एक ओर तेज दिमाग तो दूसरी ओर तेज जहर और जानलेवा हमला. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें बिल्ली और किंग कोबरा सांप का सामना हो गया है, इस मैदानी जंग में बाजी किसने मारी ये देखना आपके लिए काफी दिलचस्प होने वाला है.

बिल्ली और किंग कोबरा का हुआ आमना सामना

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मैदान में बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने आ गए हैं. देखने में ये कोई मुकाबला नहीं लगता, क्यों किंग कोबरा और बिल्ली की लड़ाई ज्यादातर एक तरफा रहती है. किंग कोबरा एक बेहद शक्तिशाली और जानलेवा सांप है तो वहीं बिल्ली सीधा साधा जानवर तो है लेकिन उसका रिएक्शन टाइम और चालाकी सांप से कईं ज्यादा है. वीडियो में बिल्ली को सांप के सामने बैठे देखा जा सकता है. किंग कोबरा फन फैलाए बिल्ली को डराने की कोशिश करता है लेकिन बिल्ली भी तस से मस नहीं होती और किंग कोबरा को अपने तेज दिमाग का नमूना दिखाने की ठान लेती है.

बिल्ली का रिएक्शन टाइम देख हैरान रह गया जहरीला किंग

खुद पर खतरा महसूस होता देख किंग कोबरा जैसे ही बिल्ली पर वार करता है वैसे ही बिल्ली बिजली की रफ्तार से पीछे हट जाती है. बिजली सी रफ्तार देखकर एक बार के लिए कोबरा भी सहम जाता है. मानों उसके दिमाग में चल रहा हो कि मुझसे ज्यादा तेज ये कौनसा जानवर आ गया. इसके बाद बिल्ली पंजे से किंग कोबरा को वहां से भागने का इशारा करती है जिसके बाद ये मजेदार फाइट का यहीं अंत हो जाता है.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो

यूजर्स बोले, किंग भैया बिल्ली से बचकर रहना

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कोबरा से ज्यादा तेज बिल्लियां होती है. एक और यूजर ने लिखा…बिल्लियों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…किंग कोबरा खतरनाक है लेकिन बिल्ली से तेज नहीं है.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *