Headlines

PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हटाया


लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को भारी संख्या में पार्टी के सांसदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर करीब चार घंटे तक धरना चला. इसके बाद पुलिस ने जबरन राहुल और प्रियंका गांधी को वहां से हटा दिया. दोनों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर वहां से हटाया गया. इससे पहले, पार्टी नेता लगातार पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए जोरों-शोर से नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं, प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के सामने अपनी छह मांगें रखी हैं.

कांग्रेस की सरकार से क्या-क्या हैं मांगें?

कांग्रेस ने पीएम आवास के बाहर भारी विरोध और धरना प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने, संसद के मानसून सत्र के दौरान NEET के मुद्दे पर चर्चा करने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई लाठीचार्ज की कार्रवाई पर सदन में बयान देने, दिल्ली पुलिस की लाठीचार्ज की कार्रवाई की स्वतंत्र जांच कराने, घायलों की उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और छात्रों को मुआवजा देने की मांग की है.

देश के लोगों से की कांग्रेस के धरने में शामिल होने की अपील

लोकसभा में LoP राहुल गांधी ने मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे- नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं.’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’

युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले PM और HM दें इस्तीफा- राहुल

वहीं, एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘हम कल सोमवार (20 जुलाई, 2026) को युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो इस मामले में कोई जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही इस पर संसद में चर्चा कराने को तैयार है. देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.’

यह भी पढ़ेंः ‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *