Headlines

‘जानू सांप बना दो सांप’ बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल


बाइक स्टंट का खेल निराला है. किस्मत ने साथ दिया तो हीरो और नहीं दिया तो सबके सामने जीरो. घुटने और सिर फूटेगा वो अलग. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर उत्पात मचा रहे दो छपरी लापरवाही का ऐसा शिकार हुए कि सारी हवा एक बार में निकल गई. वीडियो देखकर आपको हंसी के साथ साथ हो सकता है सुकून भी मिले. क्योंकि सड़कों पर स्टंट करने वाले लोग अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान के भी दुश्मन बने फिरते हैं.

बाइक से हवाबाजी कर रहे छपरियों की निकल गई हवा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के बाइक पर बैठकर उसे  सांप बनाते दिखाई दे रहे हैं. यानी बाइक को नागिन की तरह ऐसे लहरा रहे हैं मानों आज नागमणि लेकर ही जाएंगे. लेकिन उनकी ये हवाबाजी ज्यादा देर तक नहीं चलती और आखिर में वही होता है जिसका डर था. सड़क पर गाड़ी को लहराते हुए ये हवाबाज अचानक अपना संतुलन खो बैठते हैं और उनकी गाड़ी का पहिया स्लिप मार जाता है, नतीजा ये होता है कि हीरो बनने के चक्कर में उनकी इज्जत का कचूमर निकल जाता है.

गाड़ी हुई स्लिप और मुंह के बल गिरे राइडर

वीडियो में दिखता है कि बाइक जैसे ही स्लिप होती है दोनों हवाबाज सड़क पर मुंह के बल आ गिरते हैं मानों कर्मा उन्हीं का इंतजार कर रहा था. जैसे ही वो गिरते हैं आसपास खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं. जो थोड़ी देर पहले हवाबाजी कर रहे थे वो अब दर्द से कराहने लगते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो

यूजर्स ने भी ले लिए मजे

वीडियो को @uttarakhandcops ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे हवाबाजों का यही हश्र होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…क्या सजा मिली है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जो अपनी जान का सगा नहीं है वो किसका सगा होगा.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *