Headlines

जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत


जोधपुर शहर में मानसून की पहली बारिश की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब तीन दोस्त घूमने के लिए कायलाना झील पहुंचे और नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए. झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है, जहां तीनों युवक कायलाना झील में नहाने के लिए उतरे थे. इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि उसके दोनों दोस्त पानी में लापता हो गए.

झील से एक युवक का शव बरामद

सूचना मिलते ही राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक युवक का शव झील से बाहर निकाला. उसकी पहचान सुनील मेघवाल के रूप में हुई है. वहीं दूसरे युवक प्रिंस मेघवाल की तलाश देर शाम तक जारी रही.

दूसरे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की संयुक्त टीम झील में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कायलाना झील पर पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए बचाव कार्य में सहयोग किया.

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

मानसून की शुरुआत के साथ इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर झीलों और जलाशयों में नहाने के खतरों को उजागर कर दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में गहरे पानी वाले क्षेत्रों में उतरने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि लापता युवक की तलाश लगातार जारी है.

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की ‘प्रसूता सखी’ योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *