Headlines

CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच


CJP Protest Viral Video : दिल्ली में हुए CJP के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और दावे तेजी से वायरल होने लगे हैं. कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि प्रदर्शन के दौरान लोगों की मौत हुई. साथ ही CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की लाशें छिपाई गईं. वहीं, कुछ वीडियो को इसी दावे के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया. इन दावों के बीच प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट और दिल्ली पुलिस ने इन वायरल दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया गया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्ट्स में कहा गया कि दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की मौत हुई. कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कुछ पोस्ट्स में प्रदर्शन के दौरान घायल लोगों के वीडियो शेयर करते हुए इन्हें मौत से जोड़कर पेश किया गया.

PIB फैक्ट चेक ने क्या कहा?

PIB Fact Check ने सोशल मीडिया पर वायरल इन दावों को फर्जी बताया. फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की मौत होने का दावा सही नहीं है. साथ ही लोगों से अपील की गई कि केवल आधिकारिक और वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी गलत दावे को शेयर करने से बचें.

दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?

PIB Fact Check ने दिल्ली पुलिस के बयान का भी हवाला दिया. दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है. पुलिस ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे मौत से जुड़े दावे सही नहीं हैं.

यह भी पढ़ें – सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल

घायलों को लेकर क्या कहा जा रहा है?

प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हुए. उनके मुताबिक कुछ लोगों को फ्रैक्चर, सिर में चोट, खून के थक्के और गहरे जख्म आए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि सोशल मीडिया पर इन्हीं घटनाओं को कई जगह मौत की खबरों से जोड़कर भी शेयर किया गया.

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

PIB Fact Check की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने आधिकारिक जानकारी का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने सवाल उठाए कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की की स्थिति क्या थी. कुछ लोगों ने घायल प्रदर्शनकारियों का मुद्दा उठाया, तो कुछ ने फैक्ट चेक की विश्वसनीयता पर भी सवाल किए. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि वे वायरल वीडियो के बारे में और साफ जानकारी चाहते हैं.

यह भी पढ़ें – Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *