Headlines

Trending video: आसमान से गिरे खजूर में अटके… चोरी करने गए चोर की शटर में फंस गई गर्दन, पुलिस ने आकर उतारा; वीडियो वायरल


Trending video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां एक चोर को चोरी की कोशिश भारी पड़ती दिखाई दे रही है, जानकारी के मुताबिक रात के समय एक व्यक्ति क्लिनिक में घुसने के लिए मेटल रोलिंग शटर तोड़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह शटर में बुरी तरह फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, आइए बताते हैं पूरा मामला.

रात भर लटका रहा चोर

वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने पोस्ट में लिखा है कि चोर की गर्दन शटर में कुछ इस तरह फंसी कि वह रातभर वहीं लटका रहा. न तो वह खुद निकल पाया और न ही उस पर किसी की नजर पड़ी. यह घटना इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इस तरह की घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं.

दमकल विभाग ने आकर किया रेस्क्यू

इस वीडियो में बताई गई जानकारी के मुताबिक अगले दिन दोपहर के समय जब लोगों ने उसे देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया. मौके पर पहुचकर दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से चोर को सुरक्षित बाहर निकाला. काफी मशक्कत के बाद उसे शटर से छुड़ाया गया है.

यह भी पढ़ेंः Bhabhi Dance: भाभी के डांस का दीवाना हुआ इंटरनेट, खूबसूरती और ठुमके देख दिल हार बैठे यूजर्स, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. X पर @gharkekalesh अकाउंट से 11 अप्रैल को इसे पोस्ट किया गया, जिसके बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने इसे हैरान करने वाला तो कुछ ने मजाकिया घटना बताया है.

यह भी पढ़ेंः Viral Post: ऐसा है मेरे देश का ‘चमन’… सक्सेना परिवार ने पढ़वाई चमन मियां के जनाजे की नमाज, सलाम ठोक रहे यूजर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *