CJP Protest Viral Video : CJP प्रोटेस्ट से जुड़े वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. हर प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन से जुड़े अलग-अलग वीडियो देखने को मिल रहे हैं. कहीं प्रदर्शनकारी नाचते-गाते नजर आ रहे हैं, कहीं बहस होती दिखाई दे रही है, तो कहीं Gen Z छात्र रील बनाते दिख रहे हैं. इसी बीच अब इस प्रदर्शन का एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
इस वीडियो में प्रदर्शन के दौरान एक छात्र अपने हाथों में छोटे कुत्ते को उठाकर भीड़ के बीच पहुंचता है. कुत्ते को देखते ही वहां मौजूद कई प्रदर्शनकारी मुस्कुराने लगते हैं और उसके आसपास नाचते-झूमते नजर आते हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने इस पल को मजेदार बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने भीड़ के बीच जानवर को ले जाने पर चिंता भी जताई.
प्रोटेस्ट के बीच कुत्ते की एंट्री ने खींचा सबका ध्यान
वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर एकत्र दिखाई देते हैं. इसी दौरान एक युवक अपने हाथों में एक छोटे कुत्ते को उठाकर भीड़ के बीच पहुंचता है. जैसे ही लोगों की नजर कुत्ते पर पड़ती है, वहां मौजूद कई प्रदर्शनकारी मुस्कुराने लगते हैं. कुछ लोग उसके आसपास इकट्ठा होकर नाचने-झूमने लगते हैं, जबकि कई लोग इस पूरे पल को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं.
Dogesh भाई की रॉयल एंट्री।
प्रोटेस्ट तो होता रहेगा, पहले ये कर लेते हैं। pic.twitter.com/uMQtqK8EIf— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) July 24, 2026
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में युवक पूरे समय छोटे कुत्ते को अपनी बाहों में उठाए रहता है. वह भीड़ के बीच उसे ऊपर उठाकर दिखाता है, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग खुशी जाहिर करते हैं. कई प्रदर्शनकारी हाथ ऊपर उठाकर नारे लगाते और तिरंगा लहराते भी नजर आते हैं. कुछ देर के लिए प्रदर्शन का माहौल उत्साह और मस्ती से भरा दिखाई देता है. वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि CJP के प्रदर्शन में एक छात्र अपने साथ कुत्ता लेकर पहुंचा था और उसे देखते ही प्रदर्शनकारी डांस करने लगे.
यह भी पढ़ें – Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट किए. कुछ लोगों ने इस वीडियो को मजेदार बताया. एक यूजर ने लिखा, मजा आना चाहिए Gen Z को तो बस. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अब लोग फुल एंजॉय और मजे ले रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कुत्ते की एंट्री पर मजाक करते हुए लिखा, फुल एटिट्यूड में लग रहे डॉगेश भाई. हालांकि, कई लोगों ने इस पर चिंता भी जताई, एक यूजर ने लिखा, ये सही नहीं है, बच्चे डरते हैं, बोल नहीं सकते, प्लीज ऐसा मत कीजिए. वहीं दूसरे ने कहा, जानवरों का मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इतनी भीड़ में कुत्ता डरा हुआ लग रहा है. कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि प्रदर्शन अपनी जगह है, लेकिन किसी बेजुबान जानवर को इस तरह भीड़ में ले जाना ठीक नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे वीडियो को लेकर मजाकिया अंदाज में भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.
यह भी पढ़ें – Nepal School Children Viral Video : बारिश में रेनकोट पहन हाथों में हाथ डाल पहाड़ चढ़े नन्हे बच्चे, VIDEO जीत लेगा दिल
